सीमा पर जा रही चुराई हुई लग्जरी कारें, शराब-हथियार सप्लाई करते हैं बदमाश

Updated on 06-04-2024 12:32 PM
 इंदौर। भारत-पाक सीमा पर सक्रिय अपराधियों का एक गिरोह लग्जरी कारें चुरा रहा है। इन गाड़ियों का उपयोग मादक पदार्थों, शराब और हथियारों की सप्लाई में होता है। चोरों के इलाकों में बगैर हथियार और बल के जाने की मनाही है। पुलिस पर गोलियां चला देते हैं।
यह जानकारी क्राइम ब्रांच की जांच में पता चली है। जूनी इंदौर थाना अंतर्गत आने वाले सर्वोदय नगर से मोबाइल व्यापारी दिनेश परवाल की लग्जरी कार (फार्च्यूनर) चोरी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर क्राइम ब्रांच का एक दल गुजरात पहुंचा तो पता चला गाड़ी जालौर (राजस्थान) के बदमाश ले गए हैं।
मुखबिर ने यह भी बताया दिनेश की कार पुनासा चरणी की ढाणी में खड़ी हुई। पुलिस वहां पहुंची तो अफसरों ने कहा कि इस इलाके में इक्के-दुक्के पुलिसकर्मियों के जाने की मनाही है। बदमाश पुलिस पर भी हमला कर देते हैं। एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक, प्रोबेशनर आइपीएस ने करीब 25 जवानों के साथ तड़के 5 बजे छापा मारा तो कार खेत में खड़ी मिली।
अफसरों ने बताया कार पप्पू रूपाराम विश्नोई का गिरोह लाया है। उन्होंने सिर्फ कार ले जाने की इजाजत दी और कहा कि उजाला होते ही बदमाश पुलिस पर हावी हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह गांव पाक सीमा से मात्र 20 किमी दूर है। गांव के युवा देशभर में अपराध करते हैं। चोरी की गाड़ियों से हरियाणा तक डोडा चूरा, स्मैक की सप्लाई की जाती है। लौटने में कार की सीट निकालकर बदमाश हरियाणा से अवैध शराब लेकर आते हैं। चोर गाड़ी का ट्रैकर डिवाइस भी निकाल देते हैं।
डिवाइस से हैक की और डुप्लीकेट चाबी बनाई
पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट से जानकारी ली तो बताया हाईटैक कारों को सिस्टम हैक कर चुराया जा रहा है। विशेषकर स्मार्ट चाबी से लाक-अनल़ाक होने वाली गाड़ियां आसानी से हैक कर ली जाती है। रोलजेम डिवाइस से असली चाबी की फ्रिक्वेंसी हैक कर काउंटर नंबर चुरा कर हूबहू चाबी तैयार हो जाती है। चोरों के लिए यह डिवाइस डार्क वेब पर उपलब्ध हो जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.