ईकोलॉजिकल पार्क में मिले पाषाण युग के औजार, बारिश में मिट्टी बहने से आए नजर

Updated on 12-07-2024 01:05 PM
 भोपाल। शहर के ईकोलाजिकल पार्क में वर्षा के दौरान मिट्टी बहने से पाषाण के हथियार निकले हैं। इनके आदिमानव काल का होने की संभावना जताई गई है। एक दर्जन ऐसे पत्थर मिले हैं, जो कुल्हाड़ी, भाला जैसे हथियार नजर आते हैं।

पुरातत्व विभाग को दी जानकारी

पुरावशेषों पर शोध करने वाले पुरातत्वविद् डा. नारायण व्यास का मानना है कि ये पत्थर के हथियार आदिमानवों के हो सकते हैं। यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि ये कितने प्राचीन हैं। उन्होंने पाषाण हथियार मिलने की जानकारी पुरातत्व विभाग को दे दी है।

अनायास मिले पत्थर

ये पाषाण हथियार पार्क में डा. व्यास को तब मिले, जब वह वहां पर पौधरोपण करने गए थे। उनका कहना है कि भोपाल विंध्य पर्वतमालाओं से घिरा है। भोपाल व आसपास के क्षेत्रों में मिलने वाले शैलचित्रों व पाषाण युग के पत्थरों से स्पष्ट होता है कि यह क्षेत्र आदिमानव का बसेरा रहा होगा।

यहां भी मिल चुके औजार

डा. व्यास ने बताया कि ईकोलाजिकल पार्क से पहले कलियासोत नदी के आसपास भी पाषाण युग के औजार मिले थे। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने भोपाल सहित देश के अलग-अलग क्षेत्रों में आदिमानव का इतिहास जानने के लिए शोध किए हैं। स्पेन जाकर भी आदिमानवों के संसार का तुलानात्मक अध्ययन किया है। जो पाषाण हथियार मिले हैं, उसे डा. व्यास ने निजी संग्रहालय में रखा है।

संग्रह की यह प्रक्रिया

इसको लेकर सवाल उठने पर सेवानिवृत पुरातत्वविद बीके लोखंडे ने साफ किया कि जमीन की खोदाई के दौरान जो पुरावशेष मिलते हैं, वो धरोहर के रूप भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण व राज्य पुरातत्व को सौंपे जाते हैं। ऐसी संभावित जगहों पर किसी अन्य को खोदाई की अनुमति नहीं होती है। यदि अनुमति से खोदाई की गई तो ऐसे औजार का पता चलने पर पुरातत्व अधिकारियों को सूचना देनी होती है। वहीं ऐसे पत्थरों के औजार जो कहीं जंगल, पार्क, नदी किनारे या फिर कहीं अचानक मिल जाएं, उन्हें पुरातत्वविद निजी तौर पर अपने संग्रहालय में रख सकते हैं। यदि ठीक से नहीं रख पाएं तो शासकीय संग्रहालय को सौंप सकते हैं।

यदि किसी को पाषाण युग के औजार मिलते हैं तो कलेक्टर को सूचित कर इसे पुरातत्व अधिकारियों को सौंप देना चाहिए। इसकी एक कमेटी रहती है, जो इस तरह के औजारों व अवशेषों की जांच करती है।

-उर्मिला शुक्ला, आयुक्त पुरातत्व, मप्र


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.