महू में पुलिस पर पथराव व मारपीट, रायफल भी छीनी

Updated on 06-01-2022 09:20 PM

भोपाल प्रदेश में बदमाशों के हौंसले बुलंद हो गए है। यही वजह हैकि प्रदेश के महू में बदमाशों ने पुलिस पर पथराव मारपीट की और रायफल भी छीन कर ले गए। यह वारदात बुधवार रात करीब दो बजे बड़गौंदा थाने के पुलिसकर्मियों के साथ हुई। यहां पुलिस का सामना लूट की वारदात कर लौट रहे कुछ बदमाशों से हो गया। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों के सामने छह बदमाश थे। बदमाशों ने पुलिस पर पथराव कर उनके साथ मारपीट की और उनकी रायफल छीन कर भाग गए। इस घटना में एसएफ का एक पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की खबर मिलने के बाद सुबह एसपी ग्रामीण भी महू पहुंचे और घायल जवान से बातचीत की। एसपी ने हमलावरों की तलाश तेज कर उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने को कहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने सैन्य क्षेत्र के नजदीक स्थित एक निजी स्कूल कर्नल्स एकेडमी में घुसने की कोशिश की थी। यहां उन्हें जब सुरक्षाकर्मी ने रोका तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी रायफल छीनकर भाग गए। चौकीदार ने इसकी खबर पुलिस को कर दी थी। इसके बाद वे कच्चे रास्ते से भागते हुए पलासिया गांव पहुंचे। यहां चौकी से कुछ दूर मुख्यमार्ग पर ही उनका सामना डायल 100वाहन से हो गया। पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें रोका तो बदमाशों ने उन पर पथराव कर दिया और बाद में उनके साथ मारपीट की।

इस दौरान एक पुलिस जवान पर बदमाश ने उसी रायफल की बट से हमला कर दिया जिसे वह स्कूल के चौकीदार से छीनकर लाया था। इस हमले में एसएफ का जवान राजेंद्र जाट बुरी तरह घायल हो गया। इस दौरान उसकी रायफल भी गिर गई जिसे बदमाशों ने उठा लिया और भाग गए। घायल जवान को मध्यभारत अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। एसपी बिरदे ने जल्द से जल्द उक्त बदमाशों को पकड़ने के लिए कहा है। इसके बाद से ही सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस को सक्रिय कर दिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.