हर हाल में रोकें अवैध उत्खनन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 20-02-2024 11:59 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विभागीय गतिविधियों की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व गृह और खनिज विभाग की संयुक्त बैठक की जाए एवं अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रणनीति बनाकर कार्य किया जाए। खनिजों का अवैध उत्खनन रोकने का कार्य हर हाल में किया जाए। अवैध खनन प्रकरणों में जब सख्त कार्रवाई की जाएगी तभी पूरी तरह नियंत्रण होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय में प्रमुख सचिव खनिज एवं राजस्व के विभागीय प्रजेंटेशन देखने के बाद समीक्षा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रमुख सचिव, राजस्व को जनहित में अभियान संचालित कर जन समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव श्री निकुंज श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि राजस्व महाअभियान 15 जनवरी से प्रारंभ किया गया था जो पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। राजस्व महाअभियान आगामी 29 फरवरी तक चलेगा। इसके अंतर्गत राजस्व रिकार्ड के वाचन, समग्र ईकेवाईसी और समग्र से खसरे की लिंकिंग, उत्तराधिकार नामांतरण, सीमांकन, नक्शे में तरमीम अर्थात संशोधन के कार्य, नागरिकों की सुविधा के लिए लोकसेवा केंद्र के अलावा एमपी ऑनलाइन और सीएससी के कियोस्क के माध्यम से प्रकरण दर्ज करने कार्य किए जा रहे हैं। राजस्व अभिलेख में इंद्राज त्रुटियों को दुरस्त करने का कार्य निरंतर चल रहा है। प्रदेश में बड़ी संख्या में प्रकरणों का निपटारा हो रहा है। महाअभियान के कार्यों की जिला स्तर पर प्रतिदिन समीक्षा भी की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.