नर्सिंग घोटाले में सारंग के खिलाफ आंदोलन की रणनीति, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कथित ऑडियो वायरल

Updated on 29-06-2024 11:42 AM
 भोपाल : कांग्रेस नेताओं के बीच नर्सिंग घोटाले से जुड़ी आपसी बातचीत का एक आडियो शुक्रवार को राजधानी भोपाल में चर्चा में रहा। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता मोबाइल पर हो रही बातचीत में बोल रहे हैं कि प्रदेश के बड़े नेता जबरिया विधानसभा का घेराव करने के लिए दबाव डाल रहे हैं और मंत्री विश्वास सारंग को बदनाम करने की रणनीति बनाने को कह रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस बातचीत में नर्सिंग घोटाले में सारंग के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर भी बात की गई है। हालांकि आडियो की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है कि यह किनके बीच बातचीत का है।

बातचीत के प्रमुख अंश

कथित रूप से कांग्रेस के दो कार्यकर्ता कह रहे हैं कि, "एक तारीख (1 जुलाई) की तैयारी (विधानसभा संबंधी) कैसी चल रही है। अपनी भी सही चल रही है, लेकिन समझो तो। कोई मुद्दा भी है या फालतू में नौटंकी करवा रहे हैं। कह रहे हैं कि विधानसभा का घेराव कर गदर मचा दो। कार्यकर्ताओं को बेवकूफ समझ लिया है। कार्यकर्ताओं को पिटवा देंगे। सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने के चक्कर में पड़े रहते हैं। खुद कुछ करेंगे नहीं और छोटे कार्यकर्ताओं को पिटवाते रहेंगे। कुछ नहीं विश्वास सारंग को फंसाने की नौटंकी है सारी। इन्हीं के चक्कर में पार्टी (कांग्रेस) की यह स्थिति हो गई है। एक आदमी को बदनाम करने के लिए सारे बड़े नेता लगे पड़े हैं और कुछ नहीं।"

इसके आगे की बातचीत में सुनाई देता है- " हम लोग छात्र राजनीति से निकले हुए लोग हैं, तब से जानते हैं सारी चीजें। ऐसा नहीं करना चाहिए, बेकार लगता है। नर्सिंग घोटाले को नेशनल मीडिया में लाने की कोशिश कर रहे हैं (बड़े नेता) और कुछ नहीं। विधानसभा नहीं चलने देंगे, मुद्दे की बात करनी नहीं है। देखा जाए तो विजयलक्ष्मी साधौ के समय भी ऐसा हुआ था, पर कुछ हुआ क्या। ऐसा है तो सबकी जांच कराएं फिर। तब समझ में आ जाएगा दो मिनट में। होना-जाना कुछ नहीं है, फालतू में परेशान करने के लिए है। अब क्या करें पार्टी में पद चाहिए तो इतना तो करना पड़ेगा। मन से इच्छा नहीं होती इन चीजों को करने की, कितने दिन चलेगा इनका।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.