बारिश में आक्रामक हो जाते हैं स्ट्रीट डॉग, उसने दूरी बनाकर चलें... भोपाल नगर निगम ने जारी की एडवाइजरी

Updated on 28-06-2025 01:01 PM
भोपाल। भोपाल शहर में आवारा कुत्ते हिंसक हो गए हैं। किसी अनजान व्यक्ति को देखते ही हमला कर सकते हैं, क्योंकि यह उनकी ब्रीडिंग का समय है। बरसात में कुत्तों में आक्रामकता बढ़ जाती है। साथ ही बरसात में भीगने से उन्हें तनाव, किलनी-पिस्सू और खुजली होती है। ऐसे में आवारा कुत्ते किसी भी व्यक्ति को काट सकते हैं।इसको देखते हुए निगम ने एडवाइजरी जारी की है। नगर निगम के अपर आयुक्त हर्षित तिवारी ने बताया कि बरसात में डॉग बाइट की घटनाएं बढ़ती हैं। इसको देखते हुए शहरवासियों से यह अपील की जा रही है कि घर के बच्चों को समझाइश दें कि वह आवारा कु्त्तों से दूरी बनाकर चलें। साथ ही उनके साथ छेड़छाड़ न करें।

बरसात में ही ब्रीडिंग का समय रहता है, इसलिए आवारा कुत्ते झुंड में रहते हैं। यदि डॉग शेड, वाहन के नीचे बैठा है तो उसे भगाएं नहीं। कॉलोनी के रहवासियों से अपील की जा रही है कि अगर आप आवारा कु्त्तों को भोजन देते हैं, तो ऐसी जगह निर्धारित करें, जहां अधिक भीड़भाड़ न हो। पशु प्रेमियों से अपील की गई है कि वह पेट एडाप्शन मुहिम चलाकर निगम में रजिस्ट्रेशन करवाएं, ताकि पेट्स की सही देखभाल हो सके।

कु्त्तों का आतंक है तो यहां करें शिकायत

शहर के किसी इलाके में अगर आवारा कु्त्तों का आतंक है तो तुरंत इसकी सूचना नगर निगम के कॉल सेंटर 155304 से संपर्क कर शिकायत दर्ज करवाएं। अगर किसी व्यक्ति के साथ डॉग बाइट की घटना होती है, तो तुरंत पानी से धोकर उसे कार्बनिक साबुन से धोएं। उसके बाद कोई भी एंटीसेप्टिक मरहम लगाएं। समय पर नजदीकी अस्पताल पहुंचकर एंटी रेबीज टीका लगवाएं। भोपाल के जेपी और हमीदिया अस्पताल में एंटी रेबीज की निश्शुल्क व्यवस्था है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.