द पार्क इंदौर में 24 अगस्त तक ‘स्ट्रीट फूड ऑफ इंडिया’ फेस्टिवल

Updated on 18-08-2025 01:42 PM

इंदौर: भारत की गलियों की चहल-पहल, ताज़ा पके हुए पकवानों की खुशबू और मसालों का अनूठा मेल अब द पार्क इंदौर के ऑल डे डाइनिंग रेस्त्रां एपिसेंटर में जीने का मौका मिल रहा है। 14 अगस्त से 24 अगस्त 2025 तक आयोजित हो रहा स्ट्रीट फूड ऑफ इंडियाफेस्टिवल पूरे देश के मशहूर स्ट्रीट फूड का एक ऐसा सफर है, जिसमें मेहमान सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि हर व्यंजन के पीछे की संस्कृति और कहानी का अनुभव भी कर रहे है। यह फूड फेस्टिवल डिनर बुफे में आयोजित किया जा रहा है।

फेस्टिवल के मेन्यू में भारत के अलग-अलग राज्यों और शहरों से चुने गए लोकप्रिय व्यंजन शामिल हैं। उत्तर भारत के गलौटी कबाब, बनारसी कचौरी-सब्ज़ी, दिल्ली की चाट और अमृतसरी छोले-कुलचे से लेकर पश्चिम के मुंबई वड़ा पाव, दाबेली और पाव भाजी, दक्षिण के हैदराबादी बिरयानी, नेल्लोर डोसा और कोकोनट राइस, तो पूर्व के कोलकाता काठी रोल, घुगनी चाट और कोलकाता बिरयानी, हर डिश अपने असली स्वाद, ताज़ी सामग्री और पारंपरिक तरीके से तैयार हो रही है। मिठाइयों में डबल का मीठा, कुल्फी फालूदा, केसरीया दूध-जलेबी, मिष्ठी दोई और महादेव जलेबा फेस्टिवल की मिठास को और बढ़ाएँगे।

द पार्क इंदौर के एग्ज़ीक्यूटिव शेफ संतोष यादव ने कहा,हमने इस फेस्टिवल को भारत के मानचित्र की तरह सजाया है, जिसमें हर शहर का एक प्रतिनिधि व्यंजन मौजूद है। जैसे इंदौर का पोहा, वाराणसी की कचौरी, हैदराबाद का पट्थर का गोश्त, कोलकाता का काठी रोल, मुंबई का वड़ा पाव, गोवा की चिकन करी, कश्मीर का रगनजोश और राजस्थान का मिर्ची वड़ा। हर डिश को उसकी पारंपरिक रेसिपी, ऑथेंटिक मसालों और स्थानीय स्वाद के साथ परोसा जाएगा, ताकि मेहमानों को ऐसा लगे जैसे वे उसी शहर की गली में बैठकर खा रहे हों।

द पार्क इंदौर के फूड एंड बेवरेज डायरेक्टर सुदीप कांजीलाल ने कहा,यह फेस्टिवल सिर्फ एक डिनर बुफे नहीं, बल्कि भारत की स्ट्रीट फूड संस्कृति का उत्सव है। हमारी कोशिश है कि मेहमान एक ही शाम में उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक का स्वाद चखें, और हर व्यंजन के साथ उसकी खुशबू, रंग और कहानी भी अपने साथ लेकर जाएँ। एपिसेंटर का माहौल, लाइव काउंटर और परंपरागत पेशकश इस अनुभव को और यादगार बना देंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.