टाइगर मूवमेंट एरिया में स्ट्रीट लाइट चालू, खतरा बढ़ा:एक्सपर्ट बोले- बाघ और इंसानों का आमना-सामना होने का डर

Updated on 10-12-2024 01:25 PM

भोपाल के टाइगर मूवमेंट एरिया में नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट चालू कर दी है। इससे बाघ और इंसानों के आमना-सामना होने का खतरा बढ़ गया है। एक्सपर्ट की मानें, तो अभी मिडोंरा से कलियासोत तक दो एडल्ट टाइगर का मूवमेंट है। चंदनपुरा, कलियासोत डैम, वाल्मी के आसपास भी बाघ घूमते हैं। ऐसे में मॉर्निंग, ईवनिंग करने वालों के लिए खतरा बढ़ गया है।

बाघ मित्र राशिद नूर ने बताया, 'अमरनाथ कॉलोनी से चंदनपुरा के बीच और वाल्मी से बुल मदर फॉर्म के बीच स्ट्रीट लाइट चालू की गई हैं। इन्हीं इलाकों में लोग वॉक करते हैं। स्ट्रीट लाइट चालू होने से लोगों की संख्या बढ़ेगी। इससे वे बाघ मूवमेंट वाले क्षेत्र तक चले जाएंगे।'

बाघ मित्र नूर के मुताबिक, 'जहां निगम ने लाइट चालू की है, वहां रहवासी इलाका नहीं है। वन विभाग की टीम पेट्रोलिंग भी करती है। यहां अक्सर बाघों का मूवमेंट देखने को मिल चुका है। अब लोगों को घूमने के लिए रोकना बड़ी चुनौती हो जाएगा।' एमआईसी मेंबर राजेश हिंगोरानी ने कहा, 'लोगों की सुविधा के लिए स्ट्रीट लाइट चालू की जाती है। इस मामले में कोई आपत्ति नहीं आई है। फिर भी इसकी जानकारी ली जाएगी।'

मिंडोरा-कलियासोत के आसपास दो बाघ भोपाल के मिंडोरा से कलियासोत तक और आसपास इन दिनों दो एडल्ट बाघों का मूवमेंट बना हुआ है। इसे देखते हुए वन विभाग ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है और लगातार मुनादी (अनाउंसमेंट) कराई जा रही है कि जंगल तरफ कोई नहीं जाए। ग्रामीणों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने मवेशियों को भी इस तरफ जाने न दें। मैदानी अमले का कहना है कि तकरीबन ढाई-ढाई साल के दो नर बाघ अपनी मां की सुरक्षित टेरिटरी में ही कब्जा जमाए हुए हैं।

कोई दमदार बाघ आया, तो हो सकती है फाइट मैदानी अमले का कहना है कि वयस्क होने पर बाघ अपनी मां का इलाका छोड़ देते हैं, लेकिन ये बाघ मां की सुरक्षित टेरेटरी को छोड़कर नहीं जाना चाहते। यह चिंता का विषय है। अमले का कहना है कि यदि यहां पर कोई दमदार बाघ आ गया, तो कहीं वह टेरिटोरियल फाइट में इन वयस्क बाघों को जंगल के बाहर न खदेड़ दे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.