भाजपा में सख्ती:पति के साथ भाजपा दफ्तर पहुंचीं सागर महापौर, नोटिस का दिया जवाब

Updated on 28-04-2025 10:41 AM

अनुशासनहीनता के मामले में भाजपा की ओर से पार्टी नेताओं पर कार्रवाई जारी है। प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता, सरकार या मंत्रियों पर बेतुकी बयानबाजी, और संगठन की सहमति के बिना निर्णय लेना बर्दाश्त नहीं होगा। शनिवार को दो विधायकों को तलब किए जाने के बाद रविवार को सागर महापौर संगीता तिवारी भी संगठन को अपनी सफाई देने पहुंचीं।

प्रदेश संगठन की अनुमति के बिना मेयर इन काउंसिल में बदलाव पर महापौर संगीता तिवारी ने लिखित माफी मांगी है और भविष्य में ऐसी गलती न करने की बात कही है। तिवारी ने जवाब में कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि एमआईसी में बदलाव के लिए प्रदेश नेतृत्व की अनुमति जरूरी है। इसलिए अनजाने में यह निर्णय लिया।

मेयर इन काउंसिल में बदलाव का फैसला काउंसिल के अन्य सदस्यों से चर्चा के बाद लिया था। बदली गई सदस्य आशारानी जैन बुजुर्ग और बीमार होने के कारण लगातार एमआईसी के निरीक्षणों में नहीं आ रही थीं, इसलिए उनके स्थान पर परिषद के सचेतक और जनसंघ से जुड़े वरिष्ठ पार्षद शैलेंद्र ठाकुर को एमआईसी में शामिल किया गया है। 26 अप्रैल को पार्टी के बुलावे पर भी भोपाल नहीं आने पर तिवारी ने जवाब दिया है कि वे शनिवार को पुणे में थीं। समधन के बीमार होने पर उन्हें देखने गई थीं, इस कारण भोपाल नहीं आ सकीं।

गौरतलब है कि शनिवार को ही भाजपा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर संगीता तिवारी को अनुशासनहीनता की कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसी के बाद महापौर तिवारी और उनके पति भाजपा नेता सुशील तिवारी प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। दोनों ने प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद और प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवान दास सबनानी से मिलकर अपनी बात रखी।

फटकार के बाद विधायकों ने साधी चुप्पी

पार्टी संगठन से मिली फटकार के बाद मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल और पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने अब चुप्पी साध ली है। दोनों विधायक शनिवार को सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह से मिले थे। प्रदीप पटेल बार-बार थानों में धरने देने और धमकी भरे बयानों के कारण पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे थे। वहीं प्रीतम लोधी ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को लट्टू मंत्री कहकर कांग्रेस के फुंके बल्बों को रोशन करने की बात कहकर तंज कसा था। तोमर ने इसकी शिकायत पार्टी से की थी।

सागर, देवास और बीना में किए थे बदलाव

भाजपा सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि जहां भी नगरीय निकायों में पार्टी संगठन की मंजूरी के बिना बदलाव किए गए हैं, उन्हें रिवर्ट किया जाएगा। इसमें सागर नगर निगम के अलावा देवास नगर निगम और बीना नगर पालिका भी शामिल हैं। देवास महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने भी दो पुरुष पार्षदों को एमआईसी से बाहर कर दो महिला पार्षदों को सदस्य बना दिया है। जबकि बीना नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने भी प्रेसिडेंट इन काउंसिल (पीआईसी) में अपनी मर्जी से दो सदस्यों को हटाकर दूसरे सदस्य नियुक्त कर दिए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.