10वीं, 12वीं के पेपर लीक रोकने के लिए सख्ती...:कलेक्टर प्रतिनिधि थाने से भेजेंगे सेल्फी, ऑफ रहेगा फोन

Updated on 15-01-2025 12:42 PM

प्रदेश में हाई स्कूल और हायर सेकंडरी की बोर्ड परीक्षाओं में पेपर की गोपनीयता के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 2023 में सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने पर गोपनीयता पर सवाल उठे थे। इस बार 3887 परीक्षा केंद्रों में से करीब 600 परीक्षा केंद्रों पर जिले के कलेक्टर द्वारा ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे। ये सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक उस परीक्षा केंद्र पर ही मौजूद रहेंगे और रिपोर्ट ऑनलाइन ही मंडल को भेजेंगे।

परीक्षा केंद्र पर नियुक्त किए गए कलेक्टर प्रतिनिधि परीक्षा केंद्र के पास के थाने में उपस्थित होकर पेपर निकलवाने और उसे केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस दौरान वे एमपी बोर्ड द्वारा तैयार करवाए गए एप पर थाने से सेल्फी भेजेंगे। परीक्षा केंद्र के रूट की भी मॉनिटरिंग होगी।

मंडल के अधिकारियों के मुताबिक संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्र उन केंद्रों को माना जाता है जहां प्राइवेट छात्रों की संख्या अधिक होती है। जिस केंद्र पर पूरी तरह से केवल प्राइवेट परीक्षार्थी शामिल होते हैं उसे अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा जाता है।

अलमारी में रखवाएंगे स्टाफ के फोन

थाने से पेपर निकालने के बाद केंद्राध्यक्ष सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के मोबाइल बंद करवाकर अलमारी में सील कराएंगे। खास बात यह है कि पेपर के पैकेट भी परीक्षा केंद्र में लाने के बाद सीधे परीक्षा कक्ष में खोले जाएंगे।

थाने से परीक्षा केंद्र तक पेपर ले जाने रहे अधिकारियों के मोबाइल से रूट की भी ट्रैकिंग की जाएगी। यह भी निर्देश हैं कि पेपर केंद्र से सबसे नजदीकी रास्ते से लाया जाए। अनावश्यक रूप से लंबा रूट से पेपर केंद्र तक नहीं लाए जाएं।

सोशल मीडिया पर नजर... 

मंडल सोशल मीडिया पर नजर रखेगा। इसके लिए साइबर पुलिस की मदद भी ली जाएगी। इसके तहत अगर कोई सोशल मीडिया पर पेपर लीक या यह कहकर पेपर शेयर करता है कि यह पेपर परीक्षा में आएगा तो उस पर भी कार्रवाई की जा सकती है। मंडल द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम से भी इस पर नजर रखी जाएगी।

अतिसंवेदनशील केंद्रों पर तैनात होंगे ऑब्जर्वर इस बार संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 से 1 बजे तक ऑब्जर्वर को रहना होगा। इनकी रिपोर्टिंग भी ऑनलाइन होगी। थाने से परीक्षा केंद्र तक पेपर लाने के रूट की ट्रेकिंग की जाएगी। किसी ने पेपर लीक या फर्जी पेपर बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किए तो उन पर पुलिस कार्रवाई करेगी। -केडी त्रिपाठी, सचिव, मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.