शासकीय शालाओं के विद्यार्थी 25 अगस्त को शामिल होंगे शैक्षिक ओलम्पियाड में

Updated on 19-08-2023 12:32 PM

प्रदेश के समस्त शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में सत्र 2023-24 में अध्यनरत कक्षा 2 से 8 के विद्यार्थियों के लिए जन शिक्षा केन्द्र स्‍तरीय शैक्षिक ओलम्पियाड का आयोजन आगामी 25 अगस्त 2023 को आयोजित किया जा रहा है। कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए ओलम्पियाड 02 चरणों (जन-शिक्षा केन्द्र स्तरीय एवं जिला स्तरीय) में होगा। शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 2 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए ओलम्पियाड एवं Word Power Championship तथा माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 6 से 8 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए ओलम्पियाड परीक्षाओं का आयोजन होगा।

दूसरी कक्षा के बच्चे भी ओ.एम.आर. शीट पर प्रश्न हल करेंगे

संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री धनराजू एस ने बताया कि इस ओलम्पियाड में कक्षा दूसरी से लेकर आठवीं तक की प्रारंभिक कक्षाओं के विद्यार्थी ओ.एम.आर. शीट पर प्रश्न हल करेंगे। यह व्यवस्था राज्य शिक्षा केन्द्र ने विगत वर्ष से प्रारंभ की है। जिससे बच्चों को भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये बाल्यकाल से ही अनुभव प्राप्त होगा।

शैक्षिक ओलम्पियाड़ में कक्षा दूसरी और तीसरी के विद्यार्थयों के लिए अंग्रेजी, हिन्दी एवं गणित विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी। कक्षा चौथी और पाँचवीं के विद्यार्थी अंग्रेजी, हिन्दी, गणित एवं पर्यावरण अध्ययन विषय के प्रश्न हल करेंगे। कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित के साथ ही सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न मंच प्रतियोगिता भी ओलम्पियाड़ के दौरान आयोजित होगी।

जन-शिक्षा केन्द्र स्तरीय परीक्षा के लिए ऐसे होगा विद्यालयवार विद्यार्थियों का चयन

प्राथमिक स्तर के ओलम्पियाड़ एवं Word Power Championship में प्रत्येक शासकीय प्राथमिक विद्यालय से कक्षा 2 से 5 तक की प्रत्येक कक्षा से 02-02 विद्यार्थी अर्थात् एक विद्यालय से कुल 08 विद्यार्थी जन-शिक्षा केन्द्र स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे।


माध्यमिक स्तर के लिये प्रत्येक शासकीय माध्यमिक विद्यालय से जन शिक्षा केन्द्र स्तरीय ओलम्पियाड़ परीक्षा में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों की संख्या का निर्धारण उस शाला के नामांकन के आधार पर निम्नानुसार होगी-

ऐसे होंगे ओलम्पियाड़ के प्रश्न पत्र

जन-शिक्षा केन्द्र स्तर पर कक्षा 2 एवं 3 के विद्यार्थियों के लिए 01 प्रश्न पत्र होगा जिसमें अंग्रेजी (20 प्रश्न), हिन्दी (15 प्रश्न) एवं गणित (15 प्रश्न) इस प्रकार तीनों विषयों के कुल 50 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।

वहीं कक्षा 4 एवं 5 के विद्यार्थियों के लिए भी 01 प्रश्न पत्र होगा जिसमें अंग्रेजी (20 प्रश्न), हिन्दी (10 प्रश्न), गणित (10 प्रश्न) एवं पर्यावरण (10 प्रश्न) इस प्रकार चार विषयों के कुल 50 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।

कक्षा 6 से 8 के लिए भी एक ही प्रश्न पत्र होगा। जिसमें में छः विषय क्रमशः हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित एवं प्रश्न मंच (सामान्य ज्ञान), प्रत्येक विषय के पृथक्-पृथक् 20-20 प्रश्न सहित कुल 120 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।

जिला स्तरीय ओलम्पियाड़ परीक्षा के लिये ऐसे होगा विद्यार्थियों का चयन

प्रत्येक जन-शिक्षा केन्द्र से कक्षा 2 एवं 3 के तीनों विषयों (अंग्रेजी, हिन्दी, गणित) के 04-04 टॉपर विद्यार्थी तथा कक्षा 4 एवं 5 से चारों विषयों (अंग्रेजी, हिन्दी, गणित पर्यावरण) के टॉपर 04-04 विद्यार्थी अर्थात् प्रत्येक जन-शिक्षा केन्द्र से कक्षा 2-5 के कुल 28 विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे।

कक्षा 6 से 8 के तहत जन-शिक्षा केन्द्र स्तर से सर्वाधिक अंको के आधार पर प्रत्येक विषय से 04-04 विद्यार्थियों के रुप में एक जन-शिक्षा केन्द्र से कुल 24 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा।

ओलम्पियाड के सुचारू संचालन तथा पर्यवेक्षण के लिये राज्य स्तर से जिला प्रभारी अधिकारी भी जिला मुख्यालयों में उपस्थित रहेंगे। संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री धनराजू एस ने इस शैक्षिक ओलम्पियाड़ परीक्षा हेतु जन शिक्षा केन्द्रों पर सुचारु व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिये सफलता पूर्वक कार्य संपादन के लिये जिला कलेक्टर्स को पत्र के माध्यम से लेख किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.