दिग्विजय के बयान से सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र आहत, कार्यवाही की मांग

Updated on 28-09-2021 06:03 PM

भोपाल मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने वाले छात्रों को लेकर दिए गए आपत्ति जनक बयान को लेकर सरस्वती शिशु मंदिर संगठन सहित छात्रों ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ की शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। छात्रों ने अपने पत्र में लिखा है कि राज्य सभा सांसद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने वाले बच्चों द्वारा नफरत का पाठ सीख कर दंगा करने जैसा बयान दिया है जिसे लेकर सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों को आद्यात लगा है। छात्रों ने कहा कि उनके कथन से हमारी प्रतिष्ठा को धूमिल हुई है हमारे आस-पड़ोस के बच्चे हमको साथ खेलने, मेल जोल करने में हिचकिचा रहे हैं एवं हमको दंगाई-दंगाई कह कर चिढ़ा रहे हैं। हम लोग दंगा नहीं करते हैं, हम पढ़ाई करते हैं, ही नफ़रत फैलाते हैं।


छात्रों ने इस संबंध में आयोग के अध्यक्ष से अनुरोध कर दिग्विजय सिंह के विरुद्व कार्यवाही किये जाने की मांग की है। इस मामले को संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब देने के लिए कहा है। आयोग की अध्यक्ष प्रियंका कानूनगो ने अपने नोटिस में कहा, ‘‘आपके द्वारा की गई टिप्पणी प्रथम दृष्टया भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन प्रतीत होती है। इसके साथ ही यह किशोर न्याय कानून के सिद्धांतों के भी विपरीत प्रतीत होता है।’’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.