छात्राओं को मिला मेल- 'पीएचडी के लिए वो सबकुछ करना होता है...’, कुछ और ही निकला मांजरा

Updated on 07-12-2024 12:10 PM

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईसर) में पीएचडी में प्रवेश लेने आने वाली छात्राओं को संस्थान के प्रोफेसरों की फर्जी ई-मेल आईडी से आपत्तिजनक मेल भेजे जा रहे हैं।इनमें लिखा गया है कि यहां पीएचडी की डिग्री के लिए शारीरिक शोषण करवाना होता है। छात्राओं ने इस मामले में प्रोफेसरों से शिकायत की। प्रोफेसरों के शिकायती आवेदन के बाद खजूरी सड़क पुलिस ई-मेल भेजने वाले बदमाश की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, आइसर के बायोलाजी विभाग में करीब एक महीने पहले पीएचडी के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस दौरान कई स्थानों से छात्राएं पहुंची थीं। उन्होंने प्रवेश के लिए जमा किए अपने आवेदन में ई-मेल आईडी भी लिखी थी।

प्रोफसर के नाम से बनाई मेल आईडी

इसके बाद से बदमाशों ने आईसर के प्रोफेसर के नाम पर फर्जी ई-मेल आईडी बनाई और लगातार छात्राओं को ई-मेल करने लगे। लगातार एक महीने तक ई-मेल भेजने के बाद बुधवार को छात्राओं ने इसकी शिकायत प्रोफेसरों से की।

संस्थान के कर्मचारी पर है शक

आशंका है कि ई-मेल भेजने की यह हरकत संस्थान के ही किसी कर्मचारी की होगी। फिलहाल यह मामला साइबर क्राइम सेल में भेज दिया गया है, ताकि ई-मेल भेजने वाले की पहचान हो सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.