बीएससी नर्सिंग कर चुकी छात्राओं ने भोपाल में सतपुड़ा भवन का किया घेराव, नर्स पद पर की नियुक्ति की मांग

Updated on 19-06-2024 12:25 PM
 भोपाल : सरकारी नर्सिंग कालेजों से बीएससी नर्सिंग कर चुकीं युवतियों को डिग्री पूरी होने के बाद भी बंध पत्र की शर्तों के अनुसार नर्स के पद पर एक वर्ष की पदस्थापना नहीं मिली है। इसकी मांग को लेकर प्रदेश भर से राजधानी पहुंचीं लगभग सौ युवतियों ने मंगलवार को यहां सतपुड़ा भवन स्थित चिकित्सा शिक्षा संचालनालय का घेराव किया।

घर बैठे बीत गया एक साल

युवतियों ने बताया कि प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) से उनका चयन हुआ था। चार वर्ष का पाठ्यक्रम लगभग एक वर्ष पहले पूरा हो गया है, पर अभी तक पदस्थापना नहीं मिली है। उनका सत्र 2018 से 2022 के बीच का है। उनसे डिग्री पूरी होने के बाद कम से कम पांच वर्ष की सेवा का बांड भरवाया गया था, इनमें एक वर्ष घर बैठे ही बीत गया है।

NSUI ने भी उठाई आवाज

इस दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी उनके समर्थन में उपस्थित रहे। एनएसयूआई के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने बताया कि मंगलवार को पूर्व के चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले कालेजों से पढ़कर निकलीं इन युवतियों की संख्या 240 है। लगभग इतनी ही स्वास्थ्य विभाग के अधीन कालेजों से पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं।

सीयूईटी के माध्यम से बीयू को पसंद नहीं कर रहे हैं विद्यार्थी

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) और पीजी के 49 से अधिक पाठ्यक्रमों में इस बार कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, लेकिन इसमें विद्यार्थी बीयू का चयन करने में रूचि नहीं ले रहे हैं।बीयू के 22 विभाग में करीब 44 कोर्स संचालित हैं।इसमें से 12 विभागों के 20 से अधिक पाठ्यक्रमों में इस साल भी जीरो प्रवेश हुए है। कई ऐसे डिप्लोमा व सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं, जिनमें विद्यार्थी प्रवेश नहीं ले रहे हैं। बस योगा पाठ्यक्रम की सीटें फुल हो रही है। विवि में पीजी में 930 सीटें हैं। इसमें अब तक 100 विद्यार्थियों ने भी प्रवेश नहीं लिया है। अब तक 10 विभाग के 16 पाठ्यक्रमों में 94 विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की गई है। पिछले साल भी सीयूईटी के माध्यम से विवि 50 प्रतिशत सीटें भर पाईं थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.