फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी 26 दिसंबर से करा सकेंगे पंजीयन

Updated on 11-12-2023 12:32 PM

 भोपाल। मध्‍य प्रदेश में फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी 26 दिसंबर से पंजीयन करा सकेंगे। तकनीकी शिक्षा विभाग (डीटीई) ने एक बार फिर काउंसलिंग की तैयारी शुरू की है। इसमें 26 से 30 दिसंबर की समय सारिणी बनाई है। यह सोमवार को डीटीई की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। इसके तहत बी.फार्मा, डी.फार्मा और एम.फार्मा में खाली सीटों पर प्रवेश मिलेगा।

कालेजों को अधिसूचना जारी

डीटीई ने फार्मेसी पाठ्यक्रम संचालित करने वाले उन कालेजों को अधिसूचना जारी कर दी है जो सत्र 2023-24 में संचालित काउंसलिंग में शामिल नहीं हो सके थे। कालेजों से कहा गया है कि वे काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं। बता दें, प्रदेश में फार्मेसी के कई कालेज प्रोफाइल अपडेट की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाने के कारण इस बार काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके थे। वहीं सितंबर के बाद फार्मेसी कालेजों में प्रवेश बंद कर दिए गए थे। इस कारण अब इन कालेजों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

कालेज 28 तक कर सकते हैं प्रोफाइल अपडेट
फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया द्वारा अक्टूबर तक कालेजों को मंजूरी दी गई थी। 30 नवंबर तक कोर्ट में अपील की प्रक्रिया चली। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने 30 दिसंबर तक प्रवेश देने की छूट दी थी। अब अपील की प्रक्रिया खत्म होते ही डीटीई ने प्रदेश के कालेजों में प्रवेश के लिए प्रारंभिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कालेजों को प्रोफाइल अपडेट करने के लिए 28 दिसंबर तक का समय दिया गया है।

इनका कहना है

फार्मेसी पाठ्यक्रमों में सितंबर के बाद प्रवेश बंद कर दिए गए थे। फिर से उन्हें दिसंबर तक समय दिया गया है। सोमवार को वेबसाइट पर समय सारिणी जारी होगी।

- मनोज सिंह, प्रवेश प्रभारी, डीटीई

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.