सब इंस्पेक्टर ने शराब पीकर होटल में किया हंगामा

Updated on 03-01-2022 10:43 PM

भोपाल प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में एक सब इंस्पेक्टर ने शराब पीकर होटल में जमकर हंगामा किया। यह सब इंस्पेक्टर भोपाल से जबलपुर गया था।  सब इंस्पेक्टर ने होटल के कमरे में पहले जमकर शराब पी। जब नशा सवार हुआ तो बवाल मचाने लगा। होटल के अन्य कमरों में दरवाजे पीटकर वह अन्य ग्राहकों को परेशान करने लगा। होटल कर्मचारियों ने समझाइश देने का प्रयास किया तो वह पुलिसिया रौब झाड़ता रहा। इतना ही नहीं कमरे से बाहर निकलने के बाद गैलरी में उसने लघुशंका कर दिया।

अंतत: होटल प्रबंधन को पुलिस को सूचना देनी पड़ी। ओमती से पहुंची पुलिस टीम को देखकर सब इंस्पेक्टर अपने कमरे में घुसा और पलंग पर गिर पड़ा। पुलिस ने उससे बातचीत की कोशिश की परंतु वह गहरी नींद में सो चुका था। सब इंस्पेक्टर के मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर ओमती पुलिस ने उसके स्वजन को सूचना दी। स्वजन भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस उप निरीक्षक रंजीत सिंह भदौरिया किसी कार्य से रविवार सुबह जबलपुर पहुंचा। रसलचौक स्थित विजन पैलेस होटल में ठहरने पहुंचा।

होटल प्रबंधन ने ठहरने के लिए उसे कमरा नंबर 137 दे दिया। कुछ देर होटल में ठहरने के बाद रंजीत कहीं चला गया। शाम को होटल पहुंचा और अपने कमरे में चला गया। रविवार रात अचानक होटल के अन्य कमरों का दरवाजा पीटने की आवाज सुनकर कर्मचारी सन्न रह गए। जिस तरफ से आवाज रही थी वे वहां पहुंचे तो शराब के नशे में धुत रंजीत सिंह भदौरिया होटल के अन्य कमरों का दरवाजा पीट रहा था।

उन कमरों में ठहरे लोग उसकी हरकत पर आपत्ति करने लगे। होटल कर्मचारियों ने रंजीत को समझाने का प्रयास किया परंतु नशे की हालत में वह कुछ समझने के लिए तैयार नहीं था। नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए वह काफी देर तक होटल के कमरों के दरवाजे पीटता रहा। होटल प्रबंधन ने ओमती थाने में सूचना दी। पुलिस टीम होटल पहुंची और सब इंस्पेक्टर को समझाने का प्रयास किया।

 इस बीच वह अपने कमरे में पहुंचा और सो गया। पुलिस टीम के होटल से लौटने के बाद उसकी आंख खुली जिसके बाद वह जान पहचान के लोगों को फोन करने लगा। होटल कर्मचारियों ने बताया कि सब इंस्पेक्टर की हालत अब ठीक है। ओमती थाना प्रभारी एसपीएस बघेल के अनुसारहोटल कर्मचारियों ने सब इंस्पेक्टर द्वारा विवाद करने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सब इंस्पेक्टर को समझाने का प्रयास किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.