गगन के ह्रदय का मुख्यमंत्री बाल ह्रदय उपचार योजना में हुआ सफल ऑपरेशन

Updated on 26-08-2023 05:34 PM

समय पर सहायता मिल जाए, तो वह वरदान से कम नहीं है। बालाघाट जिले के लांजी विकासखंड के ग्राम खांडाफरी के सात माह के मासूम गगन का ह्रदय में छेद की बीमारी का मुंबई में सफल ऑपरेशन यही प्रमाणित करता है। यह ऑपरेशन मुख्यमंत्री बाल ह्रदय उपचार योजना से मिली सहायता से हुआ है। 

बालाघाट जिले में 30 अगस्त तक चलाये जा रहे दस्तक अभियान में लक्ष्मीचंद टिकेश्वर को सात माह के पुत्र गगन टिकेश्वर के दिल में छेद की बीमारी का पता लगा था। लक्ष्मीचंद हैदराबाद में मजदूरी का काम करते हैं। बीमारी का पता लगने के बाद उन्होंने अपने बच्चे का बालाघाट जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया। लक्ष्मीचंद ने ह्रदय रोग के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी से चर्चा की, जिन्होंने उन्हें मुख्यमंत्री बाल ह्रदय उपचार योजना की जानकारी दी। प्रकरण तैयार कर ऑपरेशन के लिये मुंबई के नारायणा ह्रदयालय भेजा गया, जहाँ बच्चे का सफल ऑपरेशन हुआ। बच्चा अब स्वस्थ है। बच्चे के ऑपरेशन के लिये राज्य शासन की ओर से एक लाख 47 हजार रूपये की स्वीकृति दी गई थी।

लक्ष्मीचंद ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को मासूम गगन के निशुल्क ऑपरेशन के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिले में दस्तक अभियान में आशा कार्यकर्ता, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम घर-घर जाकर 5 वर्ष उम्र तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.