एम्स भोपाल में मेगाओसोफेगस नामक दुर्लभ बीमारी से पीड‍़ि‍त 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सफल सर्जरी

Updated on 06-11-2023 12:35 PM

भोपाल बोलने, सांस लेने, खान खाने और पानी पीने तक में आसमर्थ 75 साल की बुजुर्ग महिला की आहर नली की एम्स में सफल सर्जरी की गई। यह जटिल सर्जरी सर्जिकल गैस्ट्रोएंटकोलाजी और इएनटी विभाग के विशेषज्ञों की टीम ने मिलकर की है। महिला में समस्या की शुरूआत कुछ खाने पर सीने में दर्द के साथ हुई। जिसे महिला ने नजर अंदाज किया। जिसके कारण समस्या ने गंभीर रूप ले लिया। जिसके बाद महिला एम्स भोपाल पहुंची। जहां जांच में दस लाख में से एक को होने वाली मेगाओसोफेगस नामक दुर्लभ बीमारी होने की बात सामने आई। इसके बाद डाक्टरों की एक बैठक के बाद आपरेशन का फैसला लिया गया।

क्या है यह बीमारी

महिला मरीज को मेगाओसोफेगस के साथ अचलासिया कार्डिया भी था। यह ऐसी स्थिति है, जिसमें भोजन नली की मसल्स और नसों में सूजन आ जाती है। साथ ही वे सक्त हो जाती हैं, जिसके कारण खाना या पानी अंदर नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में आहर नली में अटके भोजन के कारण ही सीने में दर्द व भारीपन जैसी परेशानी का मरीज को सामना करना पड़ता है।

सामान्य से चार गुना ज्यादा फैल गई थी आहर नली

मरीज को सांस लेने में गंभीर तकलीफ, तरल पदार्थ भी ना निगलन पाना और बोलने में भी समस्या हो रही थी। जिसे देख तत्काल आपरेशन का फैसला लिया गया। इस दौरान सर्जरी से पहले सीटी स्कैन करने में सामने आया कि भोजन नली बड़े पैमाने पर फैली हुई थी। डाक्टरों के अनुसार यह सामान्य आकार से लगभग चार गुना बढ़ गई थी। जिसके कारण श्वास नली, हृदय और छाती में मौजूद प्रमुख नसों (रक्त वाहिकाओं) को दबा रही थी।

एक प्रक्रिया में निकला फंसा भोजन, दूसरे में किया समस्या का हल

सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलाजी के एडिशनल प्रोफेसर डा. विशाल गुप्ता ने बताया कि सबसे पहले भोजन नली में एक ट्यूब डाल कर दबाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद ईएनटी विभाग के डा विकास गुप्ता और उनकी टीम ने एक आपातकालीन डीकंप्रेसिंग प्रक्रिया की। जिसमें आहर नली से लगभग 800 मिलीलीटर भोजन और तरल पदार्थ निकाला गया। इसके कुछ दिन बाद दूसरी प्रक्रिया में सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलाजी विभाग के विशेषज्ञों ने भोजन नली में सुधार करने के लिए दूसरा आपरेशन किया गया। मरीज अब सामान्य रूप से खाना खा रही है और पूरी तरह से ठीक है।

इन डाक्टरों की भी रही अहम भूमिका

प्रोफेसर डा.वैशाली वेंडेस्कर, सहायक प्रोफेसर डा.प्रणिता मंडल, सहायक प्रोफेसर डा. संदीप कुमार और सहायक प्रोफेसर डा. अभिनव भगत के साथ रेडियोडायग्नोसिस व एनेस्थीसिया टीम के समय पर सहयोग से रोगी की सफल सर्जरी की गई। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक और सीईओ प्रो. डा अजय सिंह ने सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलाजी, ईएनटी, एनेस्थीसिया और रेडियोडायग्नोसिस विभागों के विशेषज्ञाें के कार्याें को सराहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.