सोरायसिस के 125 से अधिक मरीजों का किया गया सफल इलाज

Updated on 01-09-2023 06:29 PM

भोपाल के सरकारी होम्योपैथी चिकित्सालय में पिछले 2 वर्षों में 125 से अधिक मरीजों का सोरायसिस बीमारी का सफलतापूर्वक इलाज किया गया है। सोरायसिस त्वचा की गंभीर बीमारी मानी जाती है।

होम्योपैथी अस्पताल में सोरायसिस बीमारी के मरीजों का उचित रूप से परीक्षण कर एक निश्चित विधि से बीमारी का जड़ से इलाज किया जाता है। सोरायसिस त्वचा संबंधी एक रोग है, जिसमें त्वचा पर लाल चकते उभर आते हैं, उस पर सफेद पर्त सी जम जाती है। यह बीमारी पीड़ित व्यक्ति को मानसिक तनाव झेलने के लिये मजबूर कर देती है। सोरायसिस इकाई की प्रमुख होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. जूही गुप्ता ने बताया कि सोरायसिस बीमारी से दुनियाभर में लाखों लोग प्रभावित हैं।

होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की विशेषता है कि यह सोरायसिस बीमारी के लक्षणों का बारीकी से अध्ययन करती है। इसके साथ ही प्रत्येक मरीज की शारीरिक एवं मानसिक अवस्था बीमारी से कैसे प्रभावित हो रही है, इस पर पूरा ध्यान देती है। यह बीमारी हर व्यक्ति में स्वयं को अलग-अलग प्रकार से व्यक्त करती है। इस वजह से प्रत्येक व्यक्ति को उसकी शारीरिक एवं मानसिक अवस्था के अनुरूप दवाई की आवश्यकता होती है। कोलार-नेहरू नगर बायपास रोड मेनिट के पीछे आयुष परिसर में स्थित सरकारी होम्योपैथी अस्पताल में इस रोग का नि:शुल्क इलाज किया जाता है।

शासकीय होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. बबीता श्रीवास्तव ने बताया कि इस रोग के शोध के लिये महाविद्यालय में विशेष इकाई की स्थापना की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.