रात को अचानक लगे भूकंप जैसे झटके, घर की दीवारें चटकीं, जान बचाकर बाहर भागे लोग तब समझ आया मामला

Updated on 26-09-2024 11:24 AM
इंदौर: शहर के कुंदन नगर में लोगों की जान उस समय हलक में आ गई, जब वह रात को डिनर करने जा रहे थे और अचानक मकान में भूकंप सा महसूस हुआ। जब तक किसी को कुछ समझ आता, तब तक अफरातफरी का माहौल बन गया।

क्या है मामला


दरअसल, इंदौर के कुंदन नगर में मकान नंबर 439 है, जो नगर निगम के जोन 21 में आता है। यह मकान राजेंद्र चौहान का है। बुधवार रात इस तीन मंजिला मकान की दीवारों पर अचानक क्रैक आ गए। मकान कुछ इंच तक जमीन में धंस गया। मकान के कालम धंसने से ही दीवारों पर क्रैक आ गए। लोगों ने बाहर निकलकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।

नगर निगम की टीम भी मौके पर


पुलिस को सूचना मिलने के बाद नगर निगम को सूचना मिली। इस पर एक पूरी टीम मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से बाहर निकाला। देर रात तक मकान को गिराने की तैयारी चल रही थी। नगर निगम अधिकारी विनीत तिवारी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रात करीब 9.30 बजे निगम कंट्रोल रूम को मकान धंसने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंच गए।

बड़ा हादसा टला


कुंदन नगर में जो मकान जमीन में धंसा है वह राजेंद्र चौहान का है। 10-12 वर्ष पुराने इस मकान में 11 कमरे हैं। यह मकान तीन मंजिल का बना हुआ है। नगर निगम अधिकारी के मुताबिक लगभग एक हजार वर्गफीट पर बने इस मकान के तीन तरफ छोटे-छोटे मकान बने हुए हैं। ऐसे में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। नगर निगम की टीम मकान को गिराने की तैयारी कर रही थी।

रहवासियों को दूसरी जगह किया शिफ्ट


नगर निगम के अन्य अधिकारी ने बताया की राजेंद्र चौहान ने यह मकान लगभग 12 वर्ष पहले किसी बिल्डर से बनवाया था। हमने पहले मकान में रह रहे लोगों को सुरक्षित निकालकर दूसरी जगह पहुंचाया। इसके बाद पौकलेन की मदद से मकान को गिराने की कार्रवाई शुरू की गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.