भोपाल में सुधांशु त्रिवेदी बोले, उपनिवेशवादी सोच को ढो रही एक विचारधारा

Updated on 06-06-2023 06:29 PM

भोपाल। देश में दो तरह की विचारधारा वाले लोग हैं। एक वह जो आज भी ब्रिटिश उपनिवेशवादी सोच को ढो रहे हैं। दूसरे वह हैं जो स्वाभिमानी सोच के साथ चल रहे हैं। 2014 के पहले तक हम कहते थे कि पड़ोस के छोटे-छोटे देश हम डरा रहे हैं। आज हमें कोई नहीं डरा पा रहा है। हमने स्वदेशी विमानवाहक पोत और मिसाइल बना लिया।

यह सब स्वाभिमानी भारत की पहचान है। रक्षा की बात सिर्फ संसाधन से नहीं आत्मविश्वास से आती है। हमने पिछले नौ वर्ष में पाकिस्तान से कोई औपचारिक बातचीत नहीं की, क्योंकि आतंकवाद के साथ वार्ता हो ही नहीं सकती। हम वह संस्कृति हैं जो नाग पंचमी के दिन नागों को दूध पिलाते हैं, पर डसने वाले को छोड़ते नहीं हैं।

देश को उन्नत बनाना है

यह बात राष्ट्रवादी चिंतक, विचारक और भाजपा से राज्यसभा सदस्य डा़ सुधांशु त्रिवेदी ने कही। वह भोपाल में सोमवार को सरोकार संस्था द्वारा अभ्युदय भारतम विषय पर आयोजित संवाद में मुख्य वक्ता के तौर पर बोल रहे थे। त्रिवेदी ने कहा, सत्ता में आने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तय किया कि देश को उन्नत बनाना है।

कार्बन उत्सर्जन रोकने के लिए 40 प्रतिशत तक ऊर्जा का उत्पादन नवकरणीय ऊर्जा से किया जा रहा है। हमारे यहां विज्ञान प्रगति और प्रकृति के साथ चल रहा है। त्रिवेदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को पर्यावरण पर खतरे के प्रति चेताया। उन्होंने कहा, आज आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक पूज्य गुरुजी का जन्म दिवस भी है। गुरुजी ने जो बटवृक्ष रोपा था वह आज भाजपा और अन्य संगठनों के रूप में दिखाई दे रहा है।

2014 की सरकार सत्ता नहीं, सोच बदलने के लिए बनी

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि 2014 की सरकार सत्ता नहीं सोच बदलने के लिए बनी थी। नौ करोड़ 60 लाख महिलाओं को उज्ज्वला योजना से जोड़ा गया। 37 करोड़ एलईडी बल्ब बांटे। प्रधानमंत्री आवास याेजना के अंतर्गत चार करोड़ आवास बने। 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.