दिलीप गुर्जर से आगे निकल रहे हैं सुधीर गुप्ता:लोकल मुद्दों का असर, सामान्य व ओबीसी के बीच दलित निर्णायक

Updated on 11-05-2024 11:51 AM

भाजपा का गढ़ कही जाने वाली मंदसौर लोकसभा सीट का चुनाव हिंदुत्व के साथ लोकल मुद्दों की तरफ बढ़ गया है। भाजपा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता आठ लेन सड़क निर्माण, केंद्रीय विद्यालय, अफीम की पॉलिसी में बदलाव कर ज्यादा पट्टे देने, रेलवे स्टेशन और मेडिकल कॉलेज खोले जाने की बात लोगों तक पहुंचा रहे हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप गुर्जर एंटी इंकमबेंसी के साथ क्षेत्र में काम नहीं होने का मुद्दा लेकर घर-घर जा रहे हैं। जातिगत समीकरणों पर भी गुर्जर का ध्यान है।

नीमच के मंडी व्यापारी नवीन कोठारी दोहराते हैं कि क्षेत्र में सड़कों के साथ कई काम हुए हैं। क्षेत्र में अफीम के कास्तकार भी हैं। मंदसौर संसदीय क्षेत्र में कुल आबादी का तीन चौथाई हिस्सा ग्रामीण क्षेत्र का है, इसलिए भाजपा और कांग्रेस पूरी ताकत इसमें लगा रहे हैं।

खुद उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी क्षेत्र में डटे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रचार के लिए मंदसौर पहुंचे हैं। शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी पहुंचने वाले हैं। कांग्रेस की ओर से सचिन पायलट और पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दिलीप के पक्ष में कैंपेन किया है।

यहां दलबदल से बची कांग्रेस... मंदसौर में कांग्रेस बड़े नेताओं के दल-बदल से बच गई है। यहां 2023 में नीमच से कांग्रेस उम्मीदवार रहे उमराव सिंह गुर्जर के अलावा कोई बड़ा नेता भाजपा में शामिल नहीं हुआ। कांग्रेस को उम्मीद है कि वह 2009 के नतीजों को दोहराएगी।

2023 में भाजपा हावी... अभी मंदसौर लोकसभा की आठ विधानसभाओं में से 7 भाजपा के पास हैं। सिर्फ एक कांग्रेस के पास है। डिप्टी सीएम देवड़ा तो 59 हजार वोटों से जीते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.