भोपाल में प्रिंटिंग प्रेस संचालक की सुसाइड का मामला:उधारी की रकम डूबने से दुखी होकर की थी आत्महत्या

Updated on 30-04-2024 03:39 PM

भोपाल की गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित बाबा शादी हॉल के पास प्रिंटिंग प्रेस संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट मिला था। इसमें तीन लोगों पर उधारी की रकम नहीं लौटाने की बात कही है। जिससे परेशान होकर सुसाइड का भी जिक्र है।

बताया जा रहा है कि मृतक पर करीब 50 लाख रुपए के अलग-अलग लोन थे। लेनदारों से रकम नहीं मिलने के कारण वह बैंक में डिफॉल्टर हो चुका था। उसकी संपत्ति की कुर्की की नौबत हा चुकी थी। इससे दुखी होकर उसने खुदकुशी की है।

EWS करोंद निवासी रविंद्र कुशवाह (55) की एक प्रिंटिंग प्रेस एमपी नगर इलाके में है। दूसरी प्रेस गौतम नगर थाना क्षेत्र में है। प्रिंटिंग का काम अधिक होने के कारण वह रात में भी काम करते थे। गुरुवार रात करीब दस बजे वह प्रिंटिंग प्रेस से काम करने के बाद घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह कर्मचारी प्रिंटिंग प्रेस पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो कर्मचारी ने खिड़की से झांककर देखा था। भीतर रविंद्र कुशवाह फांसी के फंदे पर लटके नजर आए।

कर्मचारी ने पुलिस को बताया था मालिक उधारी डूबने से दुखी थे

कर्मचारी महेंद्र अहिरवार ने बताया कि उनके मालिक रविंद्र कुशवाह ने उधार रकम लेकर एक कंपनी के लिए फ्लेक्स व प्रिंटिंग संबंधी दूसरे काम करके दिए थे। माल की सप्लाई होने के बाद भी कंपनी पेमेंट नहीं कर रही थी। इसी बात से रविंद्र कशवाह दुखी व तनाव में रहने लगे थे।

भाई बोला- सुसाइड नोट में हैं तीन नाम

मृतक के भाई देवेंद्र कुशवाह ने बताया कि भाई ने 8 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा था। शव मिलने के अगले दिन पुलिस ने दुकान की तलाशी लेकर इस सुसाइड नोट को जब्त किया था। जिसमें कर्ज से तंग होने, उधारी लेने वालों द्वारा रकम नहीं लौटाने का जिक्र है। इस नोट में प्रमुख रूप से देवास के एक वेंडर मनीष का जिक्र है।

सुसाइड नोट में लिखा है कि मनीष ने लाखों रुपए की उधारी ले रखी है। अब रकम नहीं लौटा रहा है। तकादा करने पर धमकाता है। सुसाइड नोट में दो अन्य लोगों के नाम भी हैं। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.