भोपाल में कार में सुसाइड, पत्नी को वीडियो मैजेस भेजा : कहा- पार्टनरशिप के बाद पेमेंट नहीं दिया

Updated on 11-05-2024 11:44 AM

भोपाल के लिंक रोड नंबर 1 स्थित आनंद विहार स्कूल के पास व्यक्ति ने कार में सुसाइड कर लिया। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कर्ज से परेशान होने का जिक्र है।

व्यक्ति ने शुक्रवार सुबह 11 बजे पत्नी को वीडियो मैसेज भेजा था। इसमें एक कंपनी में 2003 में पार्टनरशिप दिए जाने और पेमेंट नहीं दिए जाने की बात कही गई है। बच्चों को कर्ज मुक्त कराए जाने की गुहार लगाई है। आरोपियों को सजा दिलाने को भी कहा है।

टीटी नगर पुलिस के मुताबिक, नीलबड़ में रहने वाले राधेश्याम सेन (52) ने आनंद विहार स्कूल के नजदीक कार में जहर खा लिया। उन्होंने सुसाइड से पहले पत्नी नीता सेन को वीडियो मैसेज भेजा था। इसमें खुद को सॉरबिन कंपनी में 2003 के बाद पार्टनरशिप दिए जाने और इसके बाद पेमेंट नहीं किए जाने की बात कही है। कंपनी का संचालक जगदीश अरोरा, अनिल अरोरा और अजय अरोरा को बताया है।

2022 में 15 लाख रुपए देकर चुप कराया

वीडियो में राधेश्याम सेन ने कहा है कि कंपनी में पार्टरनिशप के बाद 2021 तक पेमेंट नहीं किया गया। 2022 में कंपनी के संचालकों ने 15 लाख रुपए देकर चुप करा दिया कि आगे कार्रवाई नहीं करोगे। इसकी शिकायत रातीबड़ थाने में करना पड़ी। वीडियो के आखिर में राधेश्याम सेन ने गुहार लगाई है कि उनके बच्चों को कर्ज मुक्त कराया जाए। ऐसे उद्योगपतियों को सजा दी जाए।

शुक्रवार को दर्ज हुई थी गुमशुदगी

पुलिस ने बताया कि राधेश्याम सेन के बेटे ने पिता की गुमशुदगी 10 मई की सुबह करीब 11 बजे दर्ज कराई थी। नीता सेन ने मैसेज की जानकारी बच्चों को दी थी। पिता नहीं मिले, तो गुमशुदगी दर्ज करवाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.