सुकन्या समृद्धि योजना एक अभिनव योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 20-02-2024 11:58 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंत्रालय में मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल मध्यप्रदेश श्री बृजेश कुमार ने भेंट कर मध्य प्रदेश डाक परिमंडल की गतिविधियों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को श्री बृजेश कुमार ने भगवान श्री राम दरबार का चित्र भेंट किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि बेटियों और बहनों के कल्याण के लिए संचालित बचत एवं बीमा योजनाओं की समीक्षा के लिए महिला बाल विकास और डाक विभाग की संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव को डाक विभाग द्वारा हाल ही में राममंदिर पर जारी की गई विशेष डाक टिकिट भी भेंट की गईं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मध्यप्रदेश डाक परिमंडल के अंतर्गत डाक घरों द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना सहित संचालित की जा रही अन्य बचत योजनाओं एवं शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन का विवरण भी दिया गया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना एक अभिनव योजना है। बेटियों के हित में मध्यप्रदेश में योजना का अच्छा क्रियान्वयन हो रहा है, जो सराहनीय है। डाक विभाग द्वारा बेटियों और बहनों के हित में अन्य बचत और बीमा योजनाओं का भी सभी जिलों में विस्तार होना चाहिए। यह महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम होगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि महिला बाल विकास और डाक विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में शीघ्र ही इन योजनाओं की समीक्षा कर बेहतर परिणाम प्राप्त करने का कार्य किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सुकन्या समृद्धि योजना बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ योजना का एक हिस्सा है। इसमें दस वर्ष से कम आयु की बालिका के माता- पिता खाता प्रारंभ कर सकते हैं। न्यूनतम डिपाजिट राशि 250 रुपए है। खाता 21 वर्ष में मैच्योर होता है। यह योजना बेटियों की शिक्षा और उनके शादी ब्याह के लिए रकम जुटाने में मदद करती है। माता-पिता चाहें तो 18 साल की उम्र में बेटी की शादी होने तक खाते को संचालित कर सकते हैं। योजना में ब्याज दर 8.2 प्रतिशत है। योजना में आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 सी के अंतर्गत एक वर्ष में अधिक तक डेढ़ लाख रुपए की छूट का भी प्रावधान है। केंद्र सरकार द्वारा 2015 में यह योजना प्रारंभ की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.