देवउठनी एकादशी पर भीकम के दीपों से जगमगाया सुखसागर दरबार, कीर्तन हुआ

Updated on 24-11-2023 12:31 PM
संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में कार्तिक मास महोत्सव पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। गुरुवार को देवउठनी एकादशी के पावन मौके पर सुखसागर दरबार में महोत्सव के बीच भीकम के दीप प्रज्जवलित किए गए। इसके साथ-साथ अखिल भारतीय गृहस्थ साधु समाज के अध्यक्ष बाबा रामदास उदासीन का कीर्तन भी हुआ, जिसका श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया। इस मौके पर श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए।


बाबा ने समझाया दीप प्रज्ज्वलन का महत्व

दरबार में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु दीप प्रज्ज्वलित करने पहुंचीं। बाबाजी ने इस मौके पर कहा कि देवउठनी ग्यारस पर भीकम के दीप प्रज्ज्वलित करने का आध्यात्मिक महत्व है। दीप प्रज्ज्वलित करने से जीवन का अंधेरा दूर होता है। जीवन रौशन हो जाता है। बाबाजी ने कहा कि भीष्म पितामह को समर्पित यह दीप आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं। दीप जलाने से मनोकामनां पूरी होती हैं।

तुलसी, शालिग्राम विवाह रस्म भी हुई

देवउठनी एकादशी पर दरबार में तुलसी एवं शालिग्राम विवाह की रस्म भी पूरी की गई। दरबार में कार्तिक महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह ब्रह्म मुहुर्त एवं शाम को कीर्तन हो रहा है। महोत्सव का समापन 27 नवंबर, कार्तिक पूर्णिमा को गुरुनानक जयंती के साथ होगा। इस दिन गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.