मुख्यमंत्री श्री चौहान की भावना अनुसार पुलिसकर्मियों के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये समर कैम्प

Updated on 20-05-2023 06:22 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पुलिस कर्मियों को तनावमुक्त रहने और परिवार एवं बच्चों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों में कलाए कौशलए आत्म-विश्वास, समाज-सेवा, अनुशासन, खेल भावना और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए जाने का सुझाव भी दिया। इसे अमल में लाते हुए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पहली बार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों के साथ 22 बटालियनों एवं सभी जीआरपी यूनिटों में समर कैंप किए जा रहे हैं। एक माह तक चलने वाले इन कैंप में पढ़ाई, खेलकूद, कला, कैरियर मार्गदर्शन और अन्य गतिविधियों से बच्चों द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग किया जा रहा है, जिनमें लगभग 11 हजार से अधिक बालक-बालिकाएँ और महिलाएँ शामिल हो रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान की भावना अनुसार प्रदेश के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के लिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स जैसे आयोजन किए गए। यूथ गेम्स के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियोंए युवाओं और बच्चों से आहवान किया था कि खूब पढ़ाई करें और खेलें भी, खेलों के विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसी कड़ी में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर समर कैम्प किये जा रहे हैं, जिसमें बच्चे हिस्सा लेकर अपने कौशल और प्रतिभा को निखार रहे हैं। साथ ही उनमें सामरिक क्षमताए सामूहिकताए सहनशीलता जैसे गुणों का भी विकास हो रहा है।

कैम्प में हो रही गतिविधियाँ

प्रदेश के सभी जिलों में समर कैम्प में 38 गतिविधियाँ की जा रही हैं। इन गतिविधियों में फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बेडमिंटन, कबड्डी, हॉकी, कराते, जूडो, कुश्ती, डांस, म्यूजिक, मलखंभ आर्ट एंड क्राफ्ट, एथेलेटिक्स, कम्प्यूट, क्लास, मैथ्स क्लास, स्केटिंग, शतरंज, स्पोकन इंग्लिश, ब्यूटी पार्लर, योगा, जुम्बा, रंगोली, पेंटिंग, मेहंदी, थियेटर, कुकिंग, सिलाई, घुड़सवारी, टेनिस, टेबल टेनिस, ड्रायविंग, खो.खो, मार्शल आर्ट, बॉक्सिंग, साइकिलिंग, क्रिकेट, फन गेम्स आदि शामिल हैं।

समर कैंप में दिख रहा बच्चों में उत्साह

समर कैम्प में बच्चों और महिलाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। लगभग 700 प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चे और महिलाएँ अपना व्यक्तित्व विकास करते हुए प्रतिभा को निखार रही हैं। इन गतिविधियों से बच्चे सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

समय व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान

पुलिस द्वारा शैक्षिक विशेषज्ञ और प्रशिक्षकों के सहयोग से शुरू किए गए ग्रीष्मकालीन शिविरों में भाग लेने वाले बच्चों के समय और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इंटरएक्टिव कार्यशालाओं की एक श्रंखला से उन्हें अपने संचार कौशलए नेतृत्व के गुणए टीम वर्क की क्षमता और समस्या को सुलझाने की क्षमता विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ये कौशल न केवल उनके व्यक्तिगत विकास में योगदान दे रहे हैं बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी तैयार कर रहे हैं।

शिक्षा और केरियर संबंधी मार्गदर्शन

शिक्षा और केरियर की प्लानिंग के महत्व को स्वीकार करते हुए समर कैंप में चल रहे विभिन्न सत्रों में विविध क्षेत्रों के पेशेवरों द्वारा मार्गदर्शन दिया जा रहा है। सत्रों में सभी बच्चों को उनकी शैक्षिक गतिविधियों और केरियर के संबंध में निर्णय लेने में सक्षम बनाया जा रहा है।

खेल और मनोरंजक गतिविधियाँ

समर कैंप्स में शारीरिक फिटनेस और खेल कौशल के महत्व पर विशेष जोर देते हुए विभिन्न खेल गतिविधियाँ संचालित हैं, जिससे बच्चे शारीरिक रूप से सक्षम हो रहे हैं। साथ ही उन्हें टीमवर्क, खेल भावना और अनुशासन जैसे विभिन्न गुणों को सीखने का अवसर मिल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.