'संडे वाली दीदी' को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान:रेलवे की ड्यूटी के साथ झुग्गी-बस्तियों में बांटती हैं खुशियां

Updated on 15-03-2025 12:23 PM

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक डॉ. मधु शर्मा न केवल रेलवे की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, बल्कि समाज सेवा में भी समर्पित योगदान दे रही हैं। बीते 25 वर्षों से वे गरीब और वंचित बच्चों की शिक्षा एवं समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।

उनकी इन्हीं सेवाओं के लिए अप्रैल 2025 में इटली की "कोनिया यूनिवर्सिटी" उन्हें डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि से सम्मानित करने जा रही है।

रेल सेवा के साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय

डॉ. मधु शर्मा सप्ताह के सोमवार से शुक्रवार तक रेलवे की सेवा करती हैं, जबकि शनिवार को सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चों को प्रेरक भाषण और जीवन कौशल की शिक्षा देती हैं। इसके अलावा, हर रविवार को झुग्गी-बस्तियों में जाकर बच्चों को चॉकलेट वितरित करने और प्रेरणादायक कहानियां सुनाने का कार्य करती हैं, जिससे बच्चे उन्हें स्नेह पूर्वक "संडे वाली दीदी" कहकर बुलाते हैं।

इसके अतिरिक्त, महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता अभियान भी चला रही हैं। वे नियमित रूप से ऑनलाइन और ऑफलाइन निशुल्क सत्रों का आयोजन कर महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने का कार्य करती हैं।

दृष्टिबाधित बच्चों के लिए विशेष योगदान

डॉ. शर्मा दृष्टिबाधित बच्चों की शिक्षा के लिए स्वयं पाठ्य-सामग्री रिकॉर्ड करती हैं, ताकि वे आसानी से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। साथ ही, वे बच्चों को मोबाइल और नशे की लत से दूर करने के लिए खेलों और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का कार्य भी कर रही हैं।

सम्मान और उपलब्धियां

उनके असाधारण योगदान को कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया है, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

सैकड़ों बच्चों का जीवन बदल चुकी हैं डॉ. मधु शर्मा

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि डॉ. मधु शर्मा की समाज के प्रति समर्पण भावना से भोपाल रेल मंडल गौरवान्वित महसूस कर रहा है। वे बीते 12 वर्षों से भोपाल और उससे पहले 13 वर्षों तक शाजापुर में सैकड़ों गरीब और वंचित बच्चों के जीवन में बदलाव ला चुकी हैं।

डॉ. मधु शर्मा ने यह साबित किया है कि कर्तव्य और समाजसेवा को एक साथ निभाया जा सकता है। उनके प्रयासों से हजारों जिंदगियों में उजाला आया है, जो समाज के लिए प्रेरणा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.