भोपाल में दिखीं करोड़ों की सुपरकार्स:स्वतंत्रता दिवस पर वर्ल्ड वार-2 की विलीज-फोर्ड जीपें

Updated on 15-08-2025 08:46 PM

स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी भोपाल में इस बार जश्न का रंग कुछ अलग ही है। सुबह लिंक रोड-1 से शुरू हुई ‘इंडिपेंडेंस इग्निशन 2025’ रैली इस वक्त मिनाल वॉकिंग स्ट्रीट पर धूम मचा रही है। करोड़ों की कीमत वाली सुपरकार्स, वर्ल्ड वार-2 की विंटेज जीप्स और हाई-परफॉर्मेंस सुपरबाइक्स की मौजूदगी ने इसे एक अनोखा मोटरस्पोर्ट फेस्टिवल बना दिया है।

विंटेज वाहनों की झलक इवेंट में ऑटोमोबाइल के शौकीनों के लिए 17 दुर्लभ विंटेज वाहनों का कलेक्शन आकर्षण का केंद्र है। इनमें वर्ल्ड वार-2 में इस्तेमाल हुई विलीज और फोर्ड जीप जैसी क्लासिक मशीनें शामिल हैं। इनकी चमक-दमक और ऐतिहासिक महत्व को देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचे हैं।

सुपरकार्स का जलवा मर्सिडीज AMG, BMW, पोर्शे और फोर्ड मस्टैंग जैसी लक्ज़री कारें यहां मौजूद हैं। आयोजकों ने बताया कि कुछ “सरप्राइज कार्स” भी लाई गई हैं, जिनकी कीमत दो करोड़ रुपए से ज्यादा है। सुबह से अब तक इन कारों के साथ फोटो खिंचवाने वालों की भीड़ लगी हुई है। कई गाड़ियां परफॉर्मेंस एरिया में ड्रिफ्टिंग और स्पीड शो भी कर रही हैं, जिसने एड्रेनालिन का लेवल और बढ़ा दिया है।

दमदार सुपरबाइक्स और स्टंट शो कावासाकी निंजा ZX-10R, सुजुकी हायाबूसा, BMW S 1000 RR, कावासाकी Z900 और दो दमदार चॉपर बाइक्स जैसे मॉडलों ने युवाओं को दीवाना बना रखा है।

इवेंट का मुख्य आकर्षण BMX-स्टाइल स्टंट और बाइक फ्रीस्टाइल शो है। एमटीवी स्टंटमेनिया सीजन-1 के लेजेंड और प्रोफेशनल राइडर सैयद आदिल काजमी ने बताया कि हम पहली बार भोपाल में 15 अगस्त के मौके पर सभी मोटरस्पोर्ट्स मेंबर्स के साथ मिलकर फ्रीडम डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसका मकसद सेफ्टी राइडिंग को बढ़ावा देना है। हम चाहते हैं कि लोग हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें।

स्टार्स की मौजूदगी और पब्लिक का उत्साह मशहूर एक्टर और थिएटर आर्टिस्ट मोहित मोइत्रे ने भी इस रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, “यहां सुपरकार्स, स्टंट परफॉर्मेंस और विंटेज जीप्स का शानदार नजारा है। माहौल बहुत जोशीला है और पब्लिक की एनर्जी लाजवाब है। मिनाल वॉकिंग स्ट्रीट पर देशभक्ति गीतों के बीच लोग तिरंगे के साथ गाड़ियों और बाइक्स के साथ सेल्फी ले रहे हैं।

शाम तक जारी रहेगा जश्न आयोजकों के मुताबिक, यह शो शाम तक चलेगा। भीड़ को संभालने और किसी भी तरह की सुरक्षा चूक से बचने के लिए पुलिस और इवेंट मैनेजमेंट टीम ने पूरी तैयारी की है। ट्रैफिक डायवर्जन, बैरिकेडिंग और सेफ्टी गियर चेकिंग जैसे इंतजाम भी किए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.