स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में दिखेंगी करोड़ों की सुपरकार्स:वर्ल्ड वार-2 की विलीज-फोर्ड जीपें और दमदार बाइक स्टंट

Updated on 12-08-2025 11:18 AM

इस बार भोपाल का स्वतंत्रता दिवस का नजारा कुछ अलग ही होगा। 15 अगस्त को इंडिपेंडेंस इग्निशन 2025 के तहत शहर में एक साथ नजर आएंगी करोड़ों की कीमत वाली सुपरकार्स, वर्ल्ड वार-2 में इस्तेमाल हुई विलीज और फोर्ड जीपें, दमदार सुपरबाइक्स और देश के टॉप स्टंट राइडर्स का लाइव परफॉर्मेंस।

खास बात यह है कि स्टंट केवल बाइक्स से होंगे, जबकि बाकी सभी गाड़ियां शोकेस के लिए होंगी। यह आयोजन भोपाल स्टंट स्कूल, भोपाल जीप ग्रुप और भोपाल सुपर कार्स क्लब। की ओर से किया जा रहा है। जिसमें प्रोफेशनल राइडर्स दिखाएंगे कि स्टंट का मजा सिर्फ नियंत्रित माहौल और सही सुरक्षा उपकरणों के साथ ही लिया जाना चाहिए।

क्या-क्या देखने को मिलेगा?

  • विंटेज वाहन: वर्ल्ड वार-2 में इस्तेमाल हुई विलीज और फोर्ड जीप समेत करीब 8 दुर्लभ क्लासिक कारें।
  • सुपरकार्स: 6 लग्जरी स्पोर्ट्स कारें, जिनमें मर्सिडीज AMG, पोर्शे, संभावित रोल्स-रॉयस और अन्य हाई-परफॉर्मेंस मॉडल शामिल होंगे। दो करोड़ की कीमत वाली “सरप्राइज कार्स” भी पहली बार शहर में दिखेंगी।
  • सुपरबाइक्स: कावासाकी निंजा ZX-10R, सुजुकी हायाबूसा, BMW S 1000 RR, कावासाकी Z900, दो दमदार चॉपर बाइक्स।
  • स्टंट शो: सिर्फ बाइक्स से हाई-ऑक्टेन स्टंट - प्रोफेशनल स्टंट बाइक्स और KTM MTB साइकिल के 6 एथलीट BMX-स्टाइल करतब दिखाएंगे।
  • क्यों खास है यह आयोजन? एक ही जगह पर वर्ल्ड वार-2 की ऐतिहासिक जीपें, लग्जरी सुपरकार्स और हाई-परफॉर्मेंस बाइक्स देखने का मौका बार-बार नहीं मिलता। इस स्वतंत्रता दिवस, हॉर्सपावर के रोमांच और देशभक्ति की भावना का संगम देखने जरूर पहुंचें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.