मध्य प्रदेश में 10 हजार करोड़ रुपए से कम का रहेगा अनुपूरक बजट, कैबिनेट आज देगी मंजूरी

Updated on 22-07-2025 01:13 PM
भोपाल : 28 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र (MP Assembly season 2025) में सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रथम अनुपूरक बजट लाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में वित्त विभाग इसे अनुमोदन के लिए रखेगा।इसके 10 हजार करोड़ रुपये से भीतर रखने की संभावना है, क्योंकि इस बार शून्य आधारित बजटिंग की गई है। केंद्रीय विशेष पूंजीगत सहायता योजना के प्रस्तावों के लिए अतिरिक्त राशि निर्माण विभागों को अनुपूरक बजट में दी जाएगी। इसके अलावा बैठक में विधानसभा में प्रस्तुत किए जाने वाले कुछ विधेयकों के प्रारूप पर भी विचार किया जा सकता है।


विधानसभा चुनाव तक के बजट की कार्य योजना तैयार कर रही सरकार

प्रदेश में पहली बार सरकार तीन साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के हिसाब से बजट की तैयारी कर रही है। सभी विभागों से यह आकलन कराया जा रहा है कि उन्हें वर्ष 2028-29 में किस योजना के लिए कितनी राशि की आवश्यकता होगी।

जिन योजनाओं को आगे जारी रखना है, उनका आधार विभाग बताएंगे। वेतन-भत्तों पर कितना खर्च बढ़ेगा क्योंकि सरकार का लक्ष्य आगामी तीन वर्ष में ढाई लाख से अधिक पदों पर भर्ती का है।

वर्ष 2028-29 तक राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 27.7 लाख करोड़ और बजट 5.59 लाख करोड़ रुपये पहुंच सकता है। प्रदेश में प्रतिवर्ष सितंबर-अक्टूबर से बजट की तैयारी प्रारंभ होती है।

पिछले वर्ष शून्य आधारित बजट तैयार किया गया था। इसमें वित्त विभाग ने एक-एक योजना का शून्य से आकलन कराया और फिर 4.21 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रस्तुत किया।

इसमें जिस विभाग ने जितनी राशि मांगी, वह तार्किक आधार पर दी गई। अब सरकार ने तय किया है कि आगामी तीन वर्ष के बजट की तैयारी साथ-साथ की जाएगी।

दरअसल, 2027 में नगरीय निकाय, 2028 में विधानसभा और 2029 में लोकसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसके हिसाब से सरकार अपनी कार्य योजना निर्धारित करेगी। उन योजनाओं को प्राथमिकता में रखा जाएगा, जो हितग्राहीमूलक हैं।

इसमें भी यह देखा जाएगा कि लक्षित कितने हितग्राही लाभांवित हो चुके हैं और कितने रह गए हैं। अगले तीन वर्ष में इन्हें लाभांवित करने में कितनी राशि कब-कब लगेगी। वे योजनाएं कौन सी हैं, जो वर्तमान में अपनी उपयोगिता खो चुकी हैं या उनके जैसी दूसरी योजनाएं संचालित हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.