सप्लायर का 40 लाख का भुगतान रोका:कोर्ट आदेश पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग के संचालक

Updated on 10-05-2025 11:39 AM

दिल्ली की फर्म से उपकरण खरीदकर उसका भुगतान नहीं किए जाने के मामले में न्यायालय के नजारत विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को राज्य शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के संचालक और प्रमुख सचिव के कार्यालय का फर्नीचर और अन्य सामान को कुर्क कर लिया। साल 2003 में पशुपालन एवं डेयरी विभाग को पारुल इंटरप्राइजेज दिल्ली के प्रोपराइटर प्रेम भसीन ने लगभग 40 लाख रुपए के उपकरण सप्लाई किए थे।

इसमें से भसीन को केवल 10 लाख का भुगतान किया गया। प्रेम भसीन ने शेष भुगतान दिलाए जाने के लिए साल 2006 में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका प्रस्तुत की थी। याचिका पर सुनवाई के बाद 17 दिसंबर 2013 को हाईकोर्ट के तत्कालीन न्यायाधीश जस्टिस मुरलीधर ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग को याचिकाकर्ता को ब्याज के 40 लाख रुपए भुगतान करने के आदेश दिए थे।

जब पशुपालन विभाग ने भुगतान नहीं किया तो दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश का पालन न किए जाने पर याचिकाकर्ता ने न्यायालय में वर्ष 2019 में वसूली की याचिका प्रस्तुत की थी। अपर जिला न्यायाधीश अनुज अग्रवाल ने 21 जनवरी 2020 को यह मामला भोपाल के प्रधान जिला न्यायाधीश को ट्रांसफर कर दिया, क्योंकि इसमें भुगतान करने वाले प्रतिवादी भोपाल के थे।

जिला न्यायालय में हुई थी सुनवाई

इसके बाद इस मामले की भोपाल की जिला न्यायालय में सुनवाई चल रही थी। अपर जिला न्यायाधीश जैनुल आबेदीन ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग के संचालक और प्रमुख सचिव के कार्यालय का फर्नीचर व अन्य सामान कुर्क करने के आदेश दिए थे। मामले में याचिकाकर्ता की ओर से संदीप उमरे और इकराम खान अधिवक्ता ने पैरवी करते हुए चतुर्थ जिला एवं सत्र न्यायाधीश जैनुल आबेदीन के न्यायालय में याचिका पेश की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.