महाराष्ट्र के भरोसे इंदौर में सब्जियों की आपूर्ति, टमाटर से भी महंगा हुआ अदरक

Updated on 26-07-2023 12:57 PM
 इंदौर। सरकार के तमाम दावों के बावजूद फिलहाल टमाटर सस्ते नहीं हुए हैं। बीते दिनों के मुकाबले थोक मंडी में टमाटर की आवक थोड़ी सुधार है लेकिन दाम ऊंचे बने हुए हैं। खेरची बाजार में उपभोक्ता को टमाटर अब भी 160 से 200 रुपये किलो तक ही मिल रहे हैं। हालांकि, मंगलवार-बुधवार से महाराष्ट्र की ओर से टमाटर की आवक थोड़ी बढ़ती दिखाई दी है।

पानी लगे हल्की क्वालिटी के टमाटर तो अब थोक मंडी में 1500 से 1700 रुपये प्रति क्रेट यानी 55 से 70 रुपये किलो के दाम में बिक रहे हैं, लेकिन अच्छी क्वालिटी के टमाटर थोक बाजार में अब भी 2300 रुपये क्रेट से ऊपर ही बिक रहे हैं। थोक सब्जी मंडी में ज्यादातर सब्जियों की आवक महाराष्ट्र से हो रही है। ऐसे में दामों में नरमी की उम्मीद तक नहीं है जब तक स्थानीय स्तर पर आवक नहीं बढ़ती।

टमाटर से भी ज्यादा महंगा अभी अदरक बिक रहा है। अदरक के दाम रिटेल बाजार में 250 से 300 रुपये किलो हो गए हैं। थोक बाजार में अदरक 150 से 180 रुपये किलो बिक रहा है। थोक मंडी में कमीशन एजेंट ईमरान राइन के अनुसार, महाराष्ट्र से ही अदरक इंदौर मंडी में पहुंच रहा है। टमाटर की आवक भी कुल सात गाड़ी तक होगी, वह भी महाराष्ट्र से ही आ रहा है।

स्थानीय यानी निमाड़ क्षेत्र से गिलकी, करेला, ककड़ी जैसी चुनिंदा सब्जियां ही थोक मंडी में पहुंच रही है। ऐसे में इनके दाम तो सामान्य स्तर पर है लेकिन अन्य सब्जियां जो महाराष्ट्र से आ रही हैं, वे महंगी ही बिक रही है। ककड़ी अभी सबसे सस्ती सब्जी है, जो थोक मंडी में 5 से 6 रुपये किलो के दाम पर ही बिक रही है।

हरी मिर्च और धनिया काफी महंगा है। महाराष्ट्र की हरी मिर्च जो बुलढ़ाना से आ रही है। इंदौर में थोक में 55 से 60 रुपये बिक रही है। लोकल हरी मिर्च की आवक कम है, लिहाजा लोकल हरी मिर्च तो 80 रुपये किलो तक बिक रही है। धनिया भी 40 से 50 रुपये किलो बिक रहा है। रिटेल में थोक मंडी से लगभग दोगुने दाम पर उपभोक्ताओं को ये सब्जियां मिल रही है।

थोक मंडी में सब्जियों के दाम

टमाटर(हल्का) 1500-1600 रुपये क्रेट

टमाटर अच्छा 2300 से 2500 रुपये क्रेट

हरी मिर्च बुलढाना 55-60 रुपये

लोकल हरी मिर्च 80 रुपये

धनिया 40 से 50 रुपये

लौकी 25 से 30 रुपये

गिलकी 20 से 25 रुपये किलो

भिंडी 25 से 30 रुपये

मैथी 40-50 रुपये

पालक 30-40 रुपये

बैंगन 15 से 20 रुपये

अदरक 150-180 रुपये

सुरजना फली 40 से 45 रुपये

टिंडा 20-30 रुपये

ककडी 4-6 रुपये

(थोक मंडी के दाम, रिटेल में इससे दोगुने दाम हैं।)


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.