अतिशेष प्रशिक्षण अधिकारियों को अन्य व्यवसायों में किया जाएगा समायोजित, इन दस्तावेजों का होगा सत्यापन

Updated on 02-03-2024 12:13 PM

भोपाल। कौशल विकास एवं रोजगार संचालनालय में पदस्थ अतिशेष एवं बंद हुए व्यवसायों के प्रशिक्षण अधिकारियों को उनकी योग्यता के आधार पर अन्य व्यवसायों में समायोजन किया जाएगा। इसके लिए कार्य-योजना बनाई जाएगी। इस बारे में कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए।

मंत्री टेटवाल ने अधिकारियों से कहा कि सभी आइटीआइ में प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुधार के लिए जरूरी कदम उठाएं। आकांक्षी जिलों में संचालित आइटीआइ के उन्नयन के लिए विस्तृत कार्य-योजना बनाई जाए।
विकासखंडों में संचालित आइटीआइ में जरूरी उपकरण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराएं। अध्ययनरत प्रशिक्षणार्थियों को उत्कृष्ट आइटीआइ में भ्रमण करवाएं। शासकीय आइटीआइ में उद्योगों के माध्यम से आन द जाब ट्रेनिंग को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य-योजना बनाएं। नवीन स्वीकृत आइटीआइ के भूमि का चयन एवं भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू करें। रिक्त उच्च पदों के प्रभार जल्द दिए जाएं।

टेटवाल ने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। आईटीआई के निरीक्षण का रोस्टर बनाएं।

मंत्री ने ग्लोबल स्किल पार्क का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही यहां की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के निर्देश भी दिए। बैठक में परियोजना संचालक गौतम सिंह और संचालक कौशल विकास एवं रोजगार सोमेश मिश्रा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.