भोपाल को 'भिखारी मुक्त' बनाने का सर्वे पूरा:गोविंदपुरा में 114 लोगों की प्रोफाइल बनाई,SDM ने सौंपी रिपोर्ट

Updated on 20-07-2024 01:23 PM

भोपाल को भिखारी मुक्त बनाने के लिए चल रहा सर्वे शुक्रवार को पूरा हो गया। सभी एसडीएम ने रिपोर्ट बनाई है। इनमें से कुछ ने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को रिपोर्ट सौंप भी दी है। गोविंदपुरा में भिक्षावृत्ति करने वाले कुल 114 लोगों की प्रोफाइल बनी है। इनमें बच्चों से लेकर महिलाओं और पुरुषों तक की प्रोफाइल भी शामिल हैं।

कलेक्टर सिंह ने बताया, तीन दिन में सर्वे करने को कहा गया था, जो पूरा हो गया है। अब समग्र रिपोर्ट बना रहे हैं। इसके बाद इन लोगों के पुनर्वास पर काम किया जाएगा।

तीन दिन चला सर्वे
गोविंदपुरा एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने बताया, तीन दिन तक सर्वे किया गया। कुल 114 लोगों की प्रोफाइल बनाई गई है। कई इलाकों में टीम ने यह सर्वे किया है।

यहां किया गया सर्वे
चौराहों, तिराहों से लेकर धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन समेत अन्य जगहों पर सर्वे कार्य किया गया। एसडीएम, तहसीलदार और सामाजिक न्याय विभाग ने मिलकर सर्वे किया।

अब यह काम होगा
भीख मांगने वाले व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सर्वेक्षण, पहचान, मोबिलाइजेशन, पुनर्वास और आजीविका के उपाय किए जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.