पत्रकारिता में राष्ट्रवादी परंपरा का वाहक है स्वदेश समाचार-पत्र : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

Updated on 28-11-2021 07:20 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत में अब मूल्य आधारित ध्येय-निष्ठ पत्रकारिता के युग की शुरूआत हुई है। स्वदेश समाचार-पत्र गत 50 वर्षों से यह कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय विचार एवं सटीक समाचार इस समाचार-पत्र की विशेषताएँ हैं। व्यवसायवादी एवं स्वार्थ-आधारित पत्रकारिता के कठिन दौर में भी स्वदेश ने पत्रकारिता के मूल्यों को नहीं छोड़ा। मुख्यमंत्री चौहान एवं डॉ. मोहन भागवत आज जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के अटल विहारी वाजपेयी सभागार में स्वदेश समाचार-पत्र समूह के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आजादी के पहले पत्रकारिता का ध्येय था कि राष्ट्र को कैसे स्वतंत्र किया जाए। आजादी के बाद पत्रकारिता में वामपंथी विचारधारा ने प्रमुख स्थान प्राप्त कर लिया और राष्ट्रवादी पत्रकारिता को संकीर्ण एवं समुदाय आधारित माना जाने लगा। स्वदेश ने प्रारंभ से ही राष्ट्रहित को सर्वोपरि माना। स्वदेश सच्चे अर्थों में पत्रकारिता में राष्ट्रवादी परंपरा का वाहक है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि अंग्रेजों के समय में हमारे मन का औपनिवेशीकरण हो गया था। आज भारत में स्वदेश-बोध की जागृति हो रही है। सारी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है। दुनिया को भारत से एक नये रास्ते की अपेक्षा है। इस दायित्व को भारत अवश्य ही पूर्ण करेगा। भारत विश्वगुरू बनेगा और सारी दुनिया का नेतृत्व करेगा।

डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि आज जहाँ दुनिया के अधिकांश देशों की सोच उपभोग एवं स्वार्थ आधारित है, वहीं भारत एकात्मवादी है। भारत के पास एक सोच है कि सारे विश्व का अस्तित्व एक है। हमारे लिये कोई पराया नहीं है, सारी दुनिया एक परिवार है। हमें इसी वैश्विक एकता को प्राप्त करना होगा। भारत को एकात्म, अखंड और सुरक्षित रहना ही होगा।

डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि कोई भी संस्कृति तब तक विकास नहीं कर सकती जब तक वह अपने स्व को पहचाने। अंग्रेजों ने हमें हमारे स्व से दूर करने का प्रयास किया परंतु अब हमने अपने स्व को पहचान लिया है। आज स्वदेश बोध की जागृति हो रही है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण स्वदेश के समूह संपादक अतुल तारे ने दिया। आभार प्रदर्शन प्रांशु शेजवलकर ने किया। समारोह में कृष्ण त्रयंबक तांतेड़ 'अन्ना जी' एवं अशोक सक्सेना को सम्मानित किया गया। कलाकारों द्वारा देश-भक्ति पूर्ण गीत "मैं रहूँ या ना रहूँ भारत ये रहना चाहिए" की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में जल संसाधन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य-विकास मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, आरएसएस के मध्य क्षेत्र संघ संचालक अशोक सोनी, यशवर्धन आदि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.