स्वामी विवेकानंद का जीवन, दर्शन युवाओं के लिए प्रेरणादायक : श्री मंगुभाई पटेल

Updated on 13-01-2024 12:42 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के जीवन चरित्र और उनके दर्शन का अध्ययन युवा अनिर्वाय रूप से करें। उनके जीवन और आदर्शों को याद करें, उन्हें समझें और उनसे प्रेरणा लेकर स्वयं और देश के उत्थान के लिए कार्य करे। सभी युवा अपने सामर्थ्य, क्षमता, ऊर्जा और ओज को राष्ट्र निर्माण में लगाए। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों को विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद जी और अन्य महापुरुषों के आदर्शों की जानकारी देना चाहिए। युवाओं को आगे आकर काम करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि स्वामी जी अद्भुत और बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे धर्म, दर्शन, इतिहास, कला, संगीत, साहित्य और खेल में विद्वान थे। इसीलिए उनके गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस ने उन्हें सम्पूर्ण पुरुष कहा था। श्री पटेल यूथ फॉर नेशन के मध्यप्रदेश चेप्टर के शुभारंभ अवसर को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर उन्होंने ओजस्विता के प्रतीक स्वामी जी को उनके जन्मदिवस पर नमन किया।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने युवाओं से आह्वान किया कि अपने नवाचार और विचारों से देश के भविष्य निर्माण में योगदान के लिए आगे आए। अपने गौरवशाली अतीत और वैभवशाली भविष्य की मज़बूत कड़ी के रूप में काम करे। भारत दुनिया का सर्वाधिक युवा देश है। युवा देश का भविष्य है, देश के चहुँमुखी विकास और देश को विश्व गुरु बनाने का दारोमदार युवाओं पर है।

युवा नियमित रूप से करे योग

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शुरुआत हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त राष्ट्र की पहली ज़रूरत सशक्त युवा है। जब सपने बड़े होते हैं तो मेहनत भी कड़ी होना चाहिए। युवा नियमित रूप से कसरत, योग और ध्यान करें। पौष्टिक भोजन लें, मोटे अनाजों को आहार में शामिल करें, अच्छी नींद, पर्याप्त पानी और भरपूर व्यायाम स्वस्थ रहने के मूल मंत्र है। युवा तंदुरूस्‍त होंगे तब ही भारत स्वस्थ देश कहलाएगा। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा की आगामी 25 साल युवाओं के सामर्थ्य और क्षमता का परीक्षण काल है। सभी युवा स्वामी विवेकानन्द जी के "उठो जागो और अपने लक्ष्य प्राप्ति तक रुको नहीं.." विचार को अपने जीवन में उतारे।

लोकल उत्पादों को अब ग्लोबल बनाए

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि हमारे देश के युवा हर क्षेत्र में कामयाबी के झंडे गाड़ रहे हैं। भारत अब दुनिया की सबसे सर्वश्रेष्ठ अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए युवाओं की बड़ी ज़िम्मेदारी है कि वो लोकल उत्पादों को वोकल से आगे बढ़ाकर ग्लोबल बनाने के लिए कार्य करें। श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने युवा शक्ति के साथ 2047 तक विकसित भारत और देश को महाशक्ति बनाने का संकल्प लिया है। उनका कहना है कि "युवा जितना प्रोडक्टिव होगा, देश उतना प्रोग्रेसिव" होगा। जरूरी है कि युवा "जॉब सीकर नहीं जॉब गीवर" बने।

स्वामी जी पुनर्जागरण के प्रतीक- डॉ. मोहन गुप्त

शुभारम्भ कार्यक्रम में यूथ फॉर नेशन मध्यप्रदेश चेप्टर के अध्यक्ष एवं पूर्व संभागायुक्त डॉ. मोहन गुप्त ने कहा कि स्वामी जी युवाओं के पुनर्जागरण के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने अल्पायु में अद्वैत दर्शन और सनातन का झंडा पूरे विश्व में लहराया है। हमारी संस्कृति के शाश्वत मूल्यों से विश्व को परिचित कराया।

कार्यक्रम में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुनील कुमार, यूथ फॉर नेशन के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक प्रो. जी.एस. मूर्ति उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.