माँ के प्यार की मिठास, द पार्क इंदौर में एक जादुई संडे ब्रंच के साथ

Updated on 10-05-2025 02:07 PM

इंदौर: हमारी पहली यादें अक्सर माँ की गोद, उसकी रसोई और उसके साथ बिताए छोटे-छोटे पलों से जुड़ी होती हैं। उन्हीं यादों को फिर से जीने और हर माँ को एक खास एहसास दिलाने के लिए इस मदर्स डे पर, द पार्क इंदौर अपने रेस्टोरेंट एपिसेंटर में लेकर आ रहा है – मॉम्स मैजिक आवर। यह एक खास सण्डे ब्रंच है जो 11 मई, मदर्स डे के दिन दोपहर 12:30 से 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

यह आयोजन सिर्फ एक ब्रंच नहीं है, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो माँ और बच्चों को न केवल स्वाद का बल्कि साथ में अच्छा समय बिताने का भी खास मौका देगा। इस मौके पर कुछ “फन डीआईवाई एक्टिविटीज़” का भी आयोजन किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं – द कॉकटेल एडिट, जहाँ एडल्ट्स अपने लिए अपनी पसंद का ड्रिंक बना सकते हैं; केक इट योरसेल्फ, जहाँ बच्चे और माता-पिता मिलकर अपना केक सजाएँगे; और डीआईवाई आइस बॉल्स – चिल एंड फिल, जो हर उम्र के मेहमानों को एक मज़ेदार और ठंडा अनुभव देगा।

द पार्क इंदौर के फूड एंड बेवरेज डायरेक्टर सुदीप कांजीलाल ने इस मौके पर कहा कि, “मॉम्स मैजिक आवर सिर्फ एक ब्रंच नहीं है, बल्कि इमोशंस है| हमारा उद्देश्य है कि हम हर माँ को यह एहसास दिला सके कि वो कितनी खास हैं। हमने इस आयोजन में स्वाद, अनुभव और प्यार – तीनों को शामिल किया है, ताकि हर मेहमान यहाँ से सिर्फ पेट ही नहीं, दिल भी भरकर जाए।”

द पार्क इंदौर का यह आयोजन एक यादगार अनुभव होगा – ऐसा दिन जो माँ के चेहरे पर मुस्कान और दिल में गहरी यादें छोड़ जाएगा। यह एक ऐसा मौका है जब आप माँ के साथ सिर्फ खाना नहीं, बल्कि वो पल भी साझा करेंगे जो हमेशा के लिए आपकी यादों में बस जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.