बैरागढ़ में नहीं बन सका स्विमिंग पूल, अब गुलाब उद्यान में बनाने का सुझाव

Updated on 09-12-2023 12:34 PM
भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में करीब दो दशक पहले बनी स्विमिंग पूल निर्माण की योजना पर अभी तक अमल नहीं हो सका है। हाल ही में सीहोर नाका क्षेत्र में गुलाब उद्यान को विकसित किया गया है। यहां काफी जगह खाली है। यहां के संगठन चाहते हैं कि इसी उद्यान में ही पूल का निर्माण किया जाए।

बूढ़ाखेड़ा में बनना था स्विमिंग पूल

राज्य शासन ने बूढ़ाखेड़ा में स्विमिंग पूल बनाने की स्वीकृति दी थी। इसका नाम भाजपा के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे के नाम पर रखने की घोषणा की गई थी। राजधानी परियोजना प्रशासन ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए। काम शुरू होते ही कुछ लोगों ने इसे निजी बताते हुए रोड़ा अटका दिया। नतीजतन, काम बंद करना पड़ा। अब तो भूमिपूजन के समय लगा शिलान्यास पत्थर भी गायब हो चुका है। कुछ समय नए सिरे से जमीन की तलाश करने के निर्देश दिए गए लेकिन यह काम अभी तक नहीं हो सका है।

सिंगारचोली का भी था प्रस्ताव

जिला प्रशासन ने सिंगारचोली एयरपोर्ट रोड पर स्विमिंग पूल बनाने का प्रस्ताव भी दिया था। बाद में यह जमीन हज हाऊस के लिए सुरक्षित कर दी गई। यहां हज हाऊस का निर्माण भी हो गया, लेकिन स्विमिंग पूल अभी तक नहीं बन सका है।

झील किनारे पर ही बने पूल

बड़ी झील किनारे स्थित गुलाब उद्यान के अंतिम छोर पर जगह अब भी खाली है। भाजपा के स्थानीय नेताओं ने भी पिछले दिनों यहां पूल बनाने का सुझाव दिया है। सांसद प्रतिनिधि दिनेश मिश्रा ने इस संबंध में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर से भी पूल बनाने का आग्रह किया गया था। गुलाब उद्यान का निर्माण विधायक रामेश्वर शर्मा की पहल पर किया गया था। उन्होंने यहां संत हिरदारामजी की प्रतिमा का अनावरण भी किया था। इस प्रतिमा के पीछे तरफ काफी जगह है। पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारी हरीश मेहरचंदानी का कहना है कि पूल का निर्माण गुलाब उद्यान में करने से यह एक अच्छा पर्यटन स्थल बन सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.