कोराना के बाद सामने आ रहे हैं डिजिटल आटिज्म के लक्षण

Updated on 02-04-2024 05:32 PM
भोपाल। डिजिटल युग में वर्चुअल आटिज्म बच्चों के लिए एक बढ़ती चिंता बन गया है। काेरोना काल के बाद चूंकि प्रौद्योगिकी हमारे जीवन का अभिन्न अंग से बढ़कर बड़े हिस्सा ही बन गई है, इसलिए यह समझना भी आवश्यक है कि यह हमारे बच्चों के विकास को कैसे प्रभावित करती है। हालांकि यह चिकित्सीय निदान नहीं है, लेकिन वर्चुअल आटिज्म बच्चों के विकास पर अत्यधिक स्क्रीन समय और आभासी बातचीत के संभावित नकारात्मक प्रभाव को संदर्भित करता है, जिससे आटिज्म स्पेक्ट्रम डिसआर्डर (एएसडी) जैसे लक्षण उत्पन्न होते हैं। यह कहना है आधार काउंसलिंग एंड थैरेपी सेंटर की डायरेक्टर डा जगमीत कौर चावला का।

विश्व आटिज्म दिवस की पूर्व संध्या पर उन्होंने नवदुनिया से चर्चा में आटिज्म के विभिन्न पहलुओं पर बात करने के साथ ही समावेशिता और न्यूरो विविधता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक विकास संगठन एसीएटी आधार परामर्श एवं चिकित्सा परिषद के एक साल के अभियान की घोषणा की।

बाल रोग विशेषज्ञ डा चावला ने बताया कि जो बच्चे 1-3 वर्ष आयु वर्ग में अत्यधिक स्क्रीन समय के संपर्क में रहते हैं उनमें वर्चुअल आटिज्म नामक बीमारी विकसित हो सकती है। यह एक ऐसी स्थिति है जहां बच्चे में आटिज्म के लक्षण दिखाई देते हैं लेकिन वास्तव में वह आटिस्टिक नहीं होता है या जहां अंतर्निहित आटिज्म बढ़ जाता है। उनके अनुसार, जो बच्चे कोविड-19 लाकडाउन के दौरान एक से तीन वर्ष आयु वर्ग के थे वे विशेष रूप से वर्चुअल आटिज्म की चपेट में हैं। हमारी युवा पीढ़ी के स्वस्थ विकास को सुनिश्चित करने के लिए माता-पिता, देखभाल करने वालों और समाज के लिए इस घटना को समझना आवश्यक है।

बीमाारी नहीं है आटिज्म

आटिज्म निदान पर 20 साल से काम कर रहीं डा जगमीत कौर ने बताया कि आटिज्म कोई बीमारी नहीं, बल्कि अनुवांशिक और पर्यावरणीय कारणों से हाेने वाली न्यूरो की समस्या है। आटिज्म से पीड़ित बच्चा समाज और सुमदाय से कटकर खुद में खोया रहता है। ऐसे बच्चे किसी से नजरें नहीं मिलाते और बातचीत नहीं करते हैं। इन्हें प्रकाश और आवाज पसंद नहीं आती और किसी चीज का डर भी इन्हें नहीं होता है। हमारे सेंटर में थैरेपी और काउंसलिंग के माध्यम से इन विशेष बच्चों का उपचार किया जाता है। अब तब 160 बच्चे ठीक होकर गए हैं और उन्हें मेनस्ट्रीम स्कूलों में दाखिला मिला है।

ग्रेजुएशन सेरेमनी

आधार केंद्र की ओर से आटिज्म जागरूकता दिवस और ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन का मंगलवार को एप्को के कांफ्रेंस हाल में किया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्र से उपचारित हुए दस बच्चों को प्रमाण पत्र और ट्राफी दी जाएगी। इस मौके पर बच्चे लाइट इट अप ब्लू की थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे और संगठन की 20 साल की उत्कृष्ट यात्रा पर आधारित डक्यूमेंट्री का अनावरण भी इस मौके पर होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.