ताईक्वान्डो अकादमी के खिलाड़ियों ने 5 पदक जीते

Updated on 13-02-2024 12:14 PM

दूसरी इण्डिया ताईक्वान्डो जूनियर एवं कैडेट राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का आयोजन  दिनांक 06 से 09 फरवरी, 2024 तक सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर (राजस्थान) में किया गया। प्रतियोगिता में ताईक्वान्डो अकादमी के खिलाड़ियों ने खेल कौशल और शारीरिक दक्षता का शानदार प्रदर्शन कर 03 स्वर्ण, 01 रजत और 01 कांस्य सहित 05 पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया। खेल युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग ने विजेता खिलाड़ी को बधाई दी। 

जयपुर में आयोजित दूसरी इण्डिया ताईक्वान्डो जूनियर एवं कैडेट राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में ताईक्वान्डो अकादमी की खिलाड़ी कु. मानसी कोरी ने -42 किग्रा स्पर्धा में 01 स्वर्ण, कु. कनिष्का शर्मा ने -67 किग्रा. स्पर्धा में 01 स्वर्ण और बालक वर्ग अभिनव वर्मा ने - 64 किग्रा (कैडेट) में 01 स्वर्ण पदक अर्जित किया। इसी प्रकार हरमन सिंह गिल ने -55 किग्रा स्पर्धा में रजत और अंशुल यादव ने -51 किग्रा. स्पर्धा में 01 कांस्य पदक अर्जित किया। इस प्रकार अकादमी के खिलाड़ियों ने कुल 05 पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उक्त सभी अकादमी के पदक विजेता खिलाड़ी म.प्र. ताईक्वान्डो अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री जगजीत सिंह मांड और प्रशिक्षक श्री अर्जुन सिंह रावत के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.