ताज लेकफ्रंट भोपाल में ‘द गोअन ओडिसी’ – 11 से 15 जून तक गोवा के तटीय स्वादों का उत्सव

Updated on 10-06-2025 11:49 AM

भोपाल – ताज लेकफ्रंट भोपाल शहर के फूड लवर्स को ‘द गोअन ओडिसी’ के माध्यम से गोवा के सुनहरे समुद्री किनारों की ओर एक स्वाद यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार है। यह पाँच दिवसीय फूड फेस्टिवल गोवा के पारंपरिक और दिल को छू लेने वाले व्यंजनों का जश्न है, जो 11 जून से 15 जून तक होटल के सिग्नेचर ऑल-डे डाइनर मचान में आयोजित होगा।

इस खास महोत्सव को ताज फोर्ट अगुआडा रिज़ॉर्ट एंड स्पा, गोवा से आए शेफ चंद्रकांत प्रकाश कोरगांवकर ने क्यूरेट किया है, जो स्वयं गोवा के मूल निवासी हैं और जिनकी जड़ें गोवा की पारंपरिक पाक कला में गहराई से जुड़ी हैं। इस फूड फेस्टिवल में मेहमान स्वाद ले सकेंगे गोवा की प्रसिद्ध डिशेज़ जैसे – प्रॉन बालचाओ, चिकन शाकुती, सॉरपोटेल, वेज/नॉन-वेज विंदालू, और पारंपरिक गोअन दाल वरन का।

इन व्यंजनों के साथ परोसा जाएगा पोई – गोवा की खमीरयुक्त पारंपरिक गेहूं की ब्रेड, जिसे विविध प्रकार की ग्रेवी, अचार और चटनी के साथ परोसा जाएगा।

मीठे के शौकीनों के लिए भी है कुछ खास – बेबिंका, जो नारियल दूध से बनी परतदार मिठाई है और डोडोल, जो गुड़ और नारियल से बना मखमली मिठा व्यंजन है।

ताज लेकफ्रंट भोपाल के जनरल मैनेजर श्री विशाल शर्मा ने कहा, “गोअन व्यंजन विभिन्न संस्कृतियों का संगम है – पुर्तगाली, अरबी, कोंकणी, मलाबारी जैसे प्रभावों के कारण यह खाना जितना विविध है, उतना ही स्वादिष्ट भी। हमें खुशी है कि हम भोपाल के मेहमानों को गोवा की पाक यात्रा का हिस्सा बना पा रहे हैं।”

इस फेस्टिवल में पारंपरिक गोअन ब्रेड मेकिंग की कला को भी प्रस्तुत किया जाएगा, जो वहां की सांस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा है। साथ ही, खासतौर पर चुने गए पेय जैसे फेणी-बेस्ड कॉकटेल्स, कोकम मॉकटेल्स, और ऐसे वाइन भी परोसे जाएंगे जो इन तीखे और चटपटे व्यंजनों के स्वाद को और भी बढ़ा देंगे।

चाहे आप खाने के शौकीन हों या समुद्री स्वादों के माध्यम से एक नया अनुभव पाना चाहते हों – गोअन ओडिसी आपके लिए एक अविस्मरणीय स्वाद यात्रा का वादा करता है।

स्थान: द मचान, ताज लेकफ्रंट, भोपाल
तारीख: 11 जून से 15 जून, 2025
समय:  डिनर | शाम 7:00 बजे से रात 10:30 बजे तक


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.