ताज लेकफ्रंट, भोपाल ला रहा है “द हिमालयन ट्रेल्स” – उत्तराखंड के पारंपरिक स्वादों का एक गढ़वाली फूड फेस्टिवल

Updated on 15-07-2025 03:26 PM

भोपाल – पहाड़ों के स्वादों के एक अदभुत जायके पर निकलने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि ताज लेकफ्रंट, भोपाल आपके लिए लेकर आ रहा है एक विशेष रूप से तैयार किया गया गढ़वाली फूड फेस्टिवल “द हिमालयन ट्रेल्स”। यह फूड फेस्टिवल 16 जुलाई से 20 जुलाई 2025 तक होटल के ऑल-डे डाइनिंग रेस्टोरेंट, मचान में शाम 7:30 बजे से डिनर में आयोजित किया जाएगा।

इस फेस्टिवल का नेतृत्व करेंगे गेस्ट शेफ जयवीर सिंह, जो ताज आनंद काशी से आ रहे हैं। शेफ जयवीर हिमालयी क्षेत्र गढ़वाल की परंपरागत रेसिपी और पीढ़ियों से चली आ रही पाक कला को लेकर आ रहे हैं, ताकि मेहमानों को उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और स्वाद परंपरा का सच्चा अनुभव मिल सके।

मेहमान इस फेस्टिवल में पारंपरिक और दिल को छू लेने वाले व्यंजन जैसे: आलू के गुटके, भट्ट की चाट, चैंसू, गढ़वाली राजमा, छांच गोश्त, पहाड़ी मुर्ग टिक्का, तथा मिठाइयों में बाल मिठाई, पहाड़ी सेवईं और पहाड़ी चॉकलेट मिठाई का लुत्फ उठा सकेंगे। हर व्यंजन मे देखने को मिलेगी उत्तराखंड की प्रकृति, संस्कृति और सादगी।

इस अवसर पर श्री विशाल शर्मा, क्लस्टर जनरल मैनेजर – ऑपरेशन्स एवं जनरल मैनेजर, ताज लेकफ्रंट भोपाल ने कहा: “‘द हिमालयन ट्रेल्स’ हमारे लिए गढ़वाल क्षेत्र की पाक विरासत को सम्मान देने का माध्यम है। इस क्षेत्र की रसोई की सादगी, गर्मजोशी और परंपरागत गहराई ताज की आत्मीय मेज़बानी के साथ पूर्णतः मेल खाती है।”

चाहे आप एक फूडी हों या सांस्कृतिक स्वादों के खोजी, “द हिमालयन ट्रेल्स” आपको देगा पहाड़ियों की रसोई से प्रेरित एक अविस्मरणीय पाक अनुभव।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.