अपनी मातृभूमि की रक्षा की प्रतिज्ञा लें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

Updated on 29-09-2023 05:08 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि देश को युवाओं से अनेक आशा और अपेक्षाएं हैं। युवा देश के कर्णधार हैं। कश्मीरी युवा मातृभूमि की रक्षा की प्रतिज्ञा लें। राज्यपाल श्री पटेल शुक्रवार को “वतन को जानो” कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। गृह मंत्रालय के सहयोग से नेहरु युवा केंद्र ने जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जम्मू और कश्मीर के 6 जिलों के प्रतिभागी शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल श्री पटेल ने नेहरु युवा केंद्र की गतिविधियों पर आधारित ब्रोशर का लोकार्पण भी किया।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि कश्मीरी युवा स्वामी विवेकानन्द के जीवन से प्रेरणा लें। उनके आदर्शों का अनुसरण करें। युवाओं के सतत प्रयास और सक्रिय भागीदारी से भारत विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों के लिए “वतन को जानो” कार्यक्रम देश को जानने और नए दोस्त बनाने का एक सुअवसर है। श्री पटेल ने प्रतिभागियों को मध्यप्रदेश से वापस जाने के बाद भी पारस्परिक संवाद कायम रखने की समझाईश दी। उन्होंने कहा कि संवाद के लिए परस्पर मोबाइल नंबर और पते का साझा करें। कश्मीर लौटने पर अपने परिवार और समाज के लोगों को प्रदेश की साझा संस्कृति, रीति-रिवाज और विविधता में रची-बसी एकता की ताकत के बारे में बताएं।

सुखद बदलावों को समझकर प्रेरणा लें

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रतिभागी “वतन को जानो” कार्यक्रम का उपयोग वैश्विक नज़रिए से समाज, देश और भविष्य के सकारात्मक चिंतन को सुदृढ़ बनाने में करें। उन्होंने कहा कि पारस्परिक सांस्कृतिक परंपराओं, भावनात्मक मान्यताओं, जीवन दर्शन और नैतिक मूल्यों की अद्भुत एकता को समझें। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि कश्मीरी युवा मध्यप्रदेश के खान-पान, रहन-सहन, भाषायी अनेकता अभिन्नता के अटूट बंधनों की विरासत को सहेजने और मजबूत बनाने का प्रयास करें।  देश की समकालीन संस्कृति और सभ्यता के विभिन्न पहलुओं में हो रहे, सुखद बदलावों को समझें और उनसे प्रेरणा लें।

कार्यक्रम में मौजूद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री मणिशंकर शर्मा ने कश्मीरी युवाओं से कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और लगन आदि नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग देने की अपील की। नेहरु युवा केंद्र के निदेशक डॉ. सुरेन्द्र शुक्ला ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि कश्मीरी प्रतिभागियों को वायु सेना के एयर शो और भोपाल के महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थलो का भ्रमण भी कराया जाएगा। उप निदेशक श्री अरविन्द शुक्ल ने आभार माना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.