बगैर अनुमति कॉलोनी काटने पर सख्त कार्रवाई करें - मंत्री श्री वर्मा

Updated on 03-02-2024 11:51 AM

राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा है कि बगैर अनुमति कॉलोनी काटने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाये। मंत्री श्री वर्मा शुक्रवार को देवास में राजस्व महाअभियान की समीक्षा कर रहे थे।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि ऐसे व्यक्ति, जो बिना अनुमति के कॉलोनियाँ काटते हैं, उनके विरुद्ध जिला कलेक्टर और राजस्व अधिकारी सख्ती से कार्यवाही करें। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने राजस्व महाअभियान के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिये पटवारी के साथ नायब तहसीलदार, तहसीलदार और एसडीएम भी गाँव जायें। गाँव में किसानों के साथ बैठकर उनकी राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान करें।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि किसी भी किसान को राजस्व संबंधी समस्या के लिये भटकना नहीं पड़े। इसी उद्देश्य से राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा आदि राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सीमांकन प्रकरणों का निराकरण सभी पक्षों की मौजूदगी में करें, जिससे कोई विवाद की स्थिति न रहे। बैठक में हाटपिपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी, सोनकच्छ विधायक श्री राजेश सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री राजेश यादव कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता और राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.