जनजातीय उत्पादों को जन-जन तक ले जाएँ

Updated on 19-12-2021 08:34 PM

भोपाल।   जनजातीय वर्गों के परम्परागत कौशल को समाज के सामने उत्पादों के रूप में लाकर उन्हें आर्थिक संबल देने के साथ ही समाज की मुख्य-धारा से जोड़ने के कार्य को अवसर के रूप में लें। केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री विश्वेश्वर टुडू शनिवार को विभागीय अधिकारियों से यह अपेक्षा की। केन्द्रीय राज्य मंत्री विशेष पिछड़ी जातियों के कल्याण कार्यक्रमों की मध्यप्रदेश में क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। प्रदेश की जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित-जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह तथा वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री टुडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनजातीय वर्गों के कल्याण और विकास को लेकर गम्भीर हैं। इन वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए माहौल बनाये और शिक्षा के साथ स्वास्थ्य पर फोकस करें। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक अपने जनजातीय भाइयों के प्रोडक्ट को हाथों-हाथ लेता है, लेकिन उचित प्रशिक्षण और जन-जागरूकता के अभाव में उत्पाद आम-जन तक नहीं पहुँच पाते और उत्पादों को परिष्कृत भी नहीं किया जाता है।

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री टुडू ने ट्रायफेड को और सशक्त बनाने के साथ ही बंधन केंद्रों को भी मजबूत बनाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि जनजातियों से वनोपज खरीद के लिए केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किये हैं। अत: सुनिश्चित किया जाए कि जनजातीय वर्ग से वनोपज व्यापारियों द्वारा कम दाम पर खरीदी जाएँ। उन्होंने कहा कि ट्रायफेड और बंधन केंद्रों में 80 फीसदी कर्मी जनजाति वर्ग के ही हों और इनके स्व-सहायता समूह को सशक्त बनाने के लिए शासन की संस्थाओं से भरपूर वित्तीय मदद दिलवाई जाए।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने एकलव्य आवासीय विद्यालयों के संचालन की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि कोई भी विद्यालय ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी और खेल मैदान के बिना नहीं रहना चाहिए। उन्होंने भोजन और यूनिफॉर्म की धनराशि में बढ़ोत्तरी करने के लिए परीक्षण करवाने के लिए कहा। उन्होंने कन्या विद्यालय और आश्रम शालाओं की जानकारी भी ली। बैठक में बताया गया कि प्रदेश के सभी आवासीय विद्यालय में ऑडिटोरियम का निर्माण चल रहा है।

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री टुडू ने निर्देश दिए कि एकलव्य विद्यालय से निकलने के बाद बच्चों द्वारा हासिल की गई विभिन्न उपलब्धियों के साथ ही उनके उच्च शिक्षण की स्थिति और रोजगार पर सतत ध्यान दें और इसका डाटा भी तैयार किया जाए। उन्होंने ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों और उत्पादों के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ सक्सेज स्टोरी भी समाज में प्रसारित करने की जरूरत बताई।

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री टुडू ने केंद्रीय योजनाओं में प्राप्त बजट से किये गए कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि समय पर उपयोगिता प्रमाण-पत्र भेजने की आदत डालें, जिससे केंद्र सरकार आगे भी बजट उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि तय किया गया है कि उपयोगिता प्रमाण-पत्र के बिना बजट नहीं दिया जायेगा।

प्रदेश की जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री सिंह ने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री टुडू का पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और जनजातीय परिवेश पर केंद्रित गोंड शैली का चित्र भी भेंट किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.