जान पहचान का फायदा उठाकर लाेडिंग वाहन रुकवाया और 19 कार्टून चोरी कर लिए

Updated on 18-09-2023 01:04 PM

भोपाल। गौतम नगर इलाके में एक ट्रांसपोर्ट के लोडिंग आटो को रास्ते में रोककर दो लोगों ने उसमें रखा 19 कार्टून सामान चोरी कर लिया। आरोपितों को आटो चालक से पुरानी जान-पहचान होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट संचालक की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

एसआइ विजय भामरे ने बताया कि रीगल होम्स अवधपुरी निवासी अमित किंगरानी पुत्र जवाहर लाल (45) का लांबाखेड़ा में मयूर निपुर नाम से ट्रांसपोर्ट है। बुधवार को उनका लोडिंग आटो चालक बिट्टू ट्रांसपोर्ट से सामान डिलेवरी करने के लिए निकला था। शाम करीब पांच बजे जब वह जेपी नगर ओवर ब्रिज के पास पहुंचा। तभी उसे रास्ते में पुराने परिचित हम्माल नन्ना और सलमान मिले। दोनों ने आटो चालक बिट्टू को अपनी बातों में लगाया और उसकी नजरों से बच कर लोडिंग आटो में रखे सामान में से 19 कार्टून पेकिंग सामान चुराकर दूसरे आटो में लाद लिया और फरार हो गए। लोडिंग आटो चालक बिट्टू ने घटना का पता चलने पर अपने ट्रांसपोर्ट संचालक को सूचना दी। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि आरोपित नन्ना और सलमान पूर्व में उनके ट्रांसपोर्ट पर हम्माली करते थे। लेकिन किन्ही कारणों के चलते उन्होंने दोनों को काम से निकाल दिया था। उन्हें संदेह है कि काम से निकालने का बदला लेने के लिए ही आरोपितों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपित की तलाश में लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है।वह अपने घरों से लापता है, इसके बाद पुलिस ने उनके दोस्तों के घर पर भी तलाश कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.