पूरे प्रदेश में आज 32.90 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य

Updated on 17-09-2021 06:15 PM
 भोपाल । पूरे प्रदेश में आज 32 लाख 90 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय ‎किया गया है। इसमें से एक लाख चालीस हजार टीका लगाने का लक्ष्य भोपाल में रखा गया है। इसमें को‎रोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज भी शा‎मिल है। टीका लगवाने के लिए के पहले से कोविन पोर्टल पर आनलाइन बुकिंग करने की बाध्यता नहीं रहेगी। टीका लगवाने के ‎लिए पहले से  बुकिंग कराने की बाध्यता भी नहीं है। टीकाकरण केन्द्र में सिर्फ आनलाइन बुकिंग का मैसेज दिखाना होगा। राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. संतोष शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में अभी तक चार करोड़ 30 लाख लोगों को पहला और दोनों डोज एक करोड़ छह लाख लोगों को लग चुके हैं। 18 साल से ऊपर के पांच करोड़ 48 लाख लोगों को टीका लगाया जाना है। करीब 11 लाख लोगों का दूसरा डोज लवगाने का समय निकल चुका है। आज टीकाकरण महाअभियान के तीसरे चरण में भोपाल में एक लाख 40 हजार लोगों को टीका लगाया जाना है। इसके लिए जिले में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में मिलकार 750 टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। रोज की तरह सुबह नौ बजे से टीका लगाने काम शुरू होगा। इस बार टीका लगवाने के लिए सबसे ज्यादा ध्यान मार्च-अप्रैल में कोरोना से संक्रमित हो चुके लोगों पर है। इनकी संख्या करीब 80 हजार है। इनमें ज्यादातर ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भी फोन कर टीका लगवाने के लिए बुलाया गया है। एडीएम संदीप केरकेट्टा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी तक बुलाकर टीका लगाया जाएगा। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उन्हें लाने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि दोनों वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जाएंगी। टीका लगवाने के लिए पहले से आनलाइन पंजीयन की बाध्यता नहीं है। राजधानी में नगर निगम की टीम को हर वार्ड में 450 डोज लगाने का लक्ष्य तय ‎किया गया है वहीं एक एसडीएम को 11 हजार टीका लगाने का लक्ष्य ‎दिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सर्वे में सामने आया है कि वार्ड 3 से वार्ड 22 तक पहला डोज लगवाने वालों की संख्या 80 से 90 फीसद के बीच ही है। लिहाजा इन क्षेत्रों में ज्यादा सत्र आयोजित किए गए हैं। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का ऐसे लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
 04 April 2026
भोपाल : भारतीय परंपरा और शिल्पकला की समृद्ध विरासत को दर्शाती दुर्लभ और शाही साड़ियों का आकर्षक संग्रह इन दिनों भोपाल में आयोजित “ सिल्क एक्सपो” प्रदर्शनी में देखने को…
 01 April 2026
यह लॉन्ग वीकेंड बिल्कुल सही समय पर आया है, जब एंटरटेनमेंट की दुनिया में हलचल अपने चरम पर है। चाहे आप घर पर सुकून से समय बिताना चाहें, देर रात तक सीरीज…
Advt.