इंदौर में मारवाड़ी व्यंजनों का स्वाद, द पार्क के ‘एपिसेंटर’ में 14 जून से शुरू होगा फूड फेस्टिवल

Updated on 16-06-2025 01:52 PM

इंदौर कहते हैं किसी संस्कृति को जानना हो तो उस शहर के स्वाद को परखना चाहिए, इसी को ध्यान में रखते हुए शहर के फूड लवर्स के लिए एक खास आयोजन होने जा रहा है। द पार्क इंदौर के रेस्टोरेंट एपिसेंटरमें 14 जून से 22 जून तक नौ दिवसीय मारवाड़ी फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य इंदौरवासियों को राजस्थान की पारंपरिक रसोई और सांस्कृतिक स्वाद से रूबरू कराना है। आयोजन के दौरान मेहमानों को 50 से अधिक शुद्ध मारवाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे, जिनमें दाल - बाटी - चूरमा, लाल मास, शाही गट्टे का साक, गुलाब जामुन की सब्ज़ी और मलाई घेवर जैसे स्वादिष्ट व्यंजन शामिल हैं।

इस बारे में द पार्क इंदौर के एक्ज़ीक्यूटिव शेफ संतोष यादव ने बताया,आयोजन के मेन्यू में स्टार्टर से लेकर मिठाइयों तक हर श्रेणी में विविधता है। स्टार्टर में संगरी की शामी, माठानिया पनीर टिक्का, मिर्ची वड़ा, प्याज़ की कचौरी, मास का सूला और मछली जैसलमंदी जैसे व्यंजन शामिल किए गए हैं। मुख्य कोर्स में शाही गट्टे का साक, लाल मास, मुर्ग का मोकुल, जोधपुरी पुलाव और दाल कालबेलिया जैसे पारंपरिक राजस्थानी पकवानों को परोसा जाएगा। इसके अलावा, लाइव काउंटर भी आकर्षण का केंद्र होंगे, जहां दाल - बाटी - चूरमा, बाजरे की खिचड़ा, मक्की की रोटी, बेसन चिल्ला और राजस्थानी कढ़ी जैसी पारंपरिक रेसिपीज़ को ताज़ा तैयार कर परोसा जाएगा। मीठे में मलाई घेवर, मावा कचौरी, मोहन थाल और मूंग दाल हलवा जैसे व्यंजन विशेष रूप से शामिल हैं।

द पार्क इंदौर के फूड एंड बेवरेज डायरेक्टर सुदीप कांजीलाल ने इस मौके पर कहा,एपिसेंटर के अनुभवी शेफ्स ने हर डिश को पारंपरिक तरीकों और मूल मसालों के साथ तैयार किया है, ताकि हर स्वाद में ज़ायका बना रहे। फेस्टिवल प्रतिदिन  डिनर के दौरान उपलब्ध रहेगा। यह आयोजन केवल खाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह राजस्थान की संस्कृति, स्वाद और परंपरा को एक ही जगह पर महसूस करने का अवसर भी होगा। इंदौर के फूड-लवर्स के लिए यह आयोजन एक ऐसा अनुभव हो सकता है जिसे याद रखा जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.