द पार्क इंदौर में 19 से 28 सितंबर ‘पूर्वांचल का स्वाद’ फूड फेस्टिवल

Updated on 19-09-2025 06:18 PM

इंदौरशहर के खाने-पीने के शौकीनों के लिए आने वाले दस दिन खास होने जा रहा है। द पार्क इंदौर में 19 से 28 सितंबर तक पूर्वांचल का स्वादफूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जहां मेहमानों को पूर्वांचल की समृद्ध पाक-संस्कृति, उसके पारंपरिक व्यंजन और प्रामाणिक स्वादों का व्यापक अनुभव मिलेगा। दस दिनों तक चलने वाला यह उत्सव शहरवासियों को पूर्वांचल की भोजन विरासत से रूबरू कराने के लिए तैयार किया गया है।

आयोजन के मेनू का क्यूरेशन द पार्क इंदौर के एग्जीक्यूटिव शेफ संतोष यादव ने किया है। उनके अनुसार, "मेनू में पारंपरिक व्यंजनों की विविधता और संतुलन पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि परिवार और मित्रों के साथ आने वाले हर मेहमान को अपनी पसंद के अनुरूप प्रामाणिक विकल्प मिलें। सूप में तुलसी-टमाटर और सब्ज़ शोरबा परोसे जाएंगे, जबकि शाकाहारी विकल्पों में पनीर गुलनार, केले और कटहल के कबाब, निमोना तथा दाल सुल्तानी शामिल होंगे। मांसाहारी व्यंजनों में मटन शामी, गिलाफी और रग़िसी सीख, मुर्ग क़ोरमा और निहारी तहरी प्रमुख आकर्षण होंगे। आयोजन में तीन लाइव स्टेशन्स भी होंगे, जहाँ समोसा कढ़ी, कुलचा-चाट, बेड़ई-आलू और काशीफल जैसे स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जाएंगे। डेज़र्ट सेक्शन में शाही टुकड़ा, मालपुआ-रबड़ी, लाइव जलेबी-रबड़ी और पारंपरिक गुजिया शामिल होंगी। साथ ही दही, विभिन्न रायते, चटनियाँ, अचार और पापड़ भोजन का स्वाद और बढ़ाएँगे।"

द पार्क इंदौर के फ़ूड एंड बेवरेज डायरेक्टर संदीप कांजीलाल ने कहा, “इस फेस्टिवल का उद्देश्य सिर्फ व्यंजन परोसना नहीं है, बल्कि शहरवासियों को पूर्वांचल के पारंपरिक और प्रामाणिक स्वादों से रूबरू कराना है। हमने हर व्यंजन को स्थानीय तौर-तरीकों और मसालों के अनुसार तैयार किया है, ताकि स्वाद में असली अनुभव आए। इसके अलावा, फ़ेस्टिवल में शामिल लाइव स्टेशन्स और डेज़र्ट्स भी यही कोशिश करते हैं कि लोग व्यंजन को सिर्फ खाने तक सीमित न समझें, बल्कि उसके बनने की प्रक्रिया और उसकी खुशबू, रंग और प्रस्तुति का आनंद भी ले सकें। हम चाहते हैं कि यह आयोजन स्वाद और अनुभव दोनों के मामले में यादगार साबित हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.